300 weapons, 20 sacks of cartridges, huge cache of illegal weapons found in Hakim house in Lucknow during up police raid 300 असलहे, 20 बोरे कारतूस, यूपी पुलिस की रेड में हकीम के घर मिला हथियारों का जखीरा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

300 असलहे, 20 बोरे कारतूस, यूपी पुलिस की रेड में हकीम के घर मिला हथियारों का जखीरा

यूपी की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में एक हकीम के अवैध हाथियारों को जखीरा मिला। पुलिस छापेमारी के दौरान 300 असलहे, 20 बोरे कारतूस और हथियार बनाने उपकरण बरामद किए गए है।

Fri, 27 June 2025 07:47 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
300 असलहे, 20 बोरे कारतूस, यूपी पुलिस की रेड में हकीम के घर मिला हथियारों का जखीरा

राजधानी लखनऊ में देररात पुलिस की छापेमारी में एक हकीम के घर अवैध हथियारों का जखीरा मिला है। मलिहाबाद के मिर्जागंज में एक हकीम के घर से 300 असलहे, 20 बोरे कारतूस और हथियार बनाने उपकरण बरामद हुए हैं। घंटों चले सर्च ऑपरेशन के दौरान किसी को भी मकान के करीब नहीं आने दिया गया। अधिकारियों ने हकीम के घर के आस-पास फोर्स तैनात कर दी। हकीम को हिरासत में ले लिया गया। हकीम असलहा फैक्टरी चला रहा था। पुलिसकर्मी 20 बोरों में कारतूस भर कर ले गए। साथ ही 300 असलहें और असलहा बनाने के उपकरण भी पुलिस साथ ले गई है।

मिर्जागंज निवासी सलाउद्दीन उर्फ लाला (72) के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां है। एक बेटी नॉर्वे में और दूसरी इंटीग्रल विवि में पढ़ाई कर रही है। कुछ साल पहले तक सलाउद्दीन डाकघर के पास दवाखाना चलाता था। गुरुवार देर शाम अचानक मिर्जागंज में पुलिस की गश्त बढ़ी और कुछ ही देर में मलिहाबाद के साथ कई थानों की फोर्स ने सलाउद्दीन के घर की घेराबंदी कर छापा मारा। वहां 312, 315 बोर के असलहों के साथ डीबीबीएल रायफल और पिस्टल बरामद हुईं, जिनकी संख्या 300 के करीब है। बड़ी संख्या में कारतूस मिले, जिन्हें 20 बोरों में भर कर ले जाया गया। पुलिस ने सलाउद्दीन, उसकी पत्नी, बेटी और एक युवक से पूछताछ के बाद सलाउद्दीन को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आशंका जताई है कि घनी बस्ती में घर के भीतर असलहे बनाकर बड़े स्तर पर प्रदेश भर में सप्लाई की जा रही थी। सलाउद्दीन के घर बड़ी संख्या में बाहरी लोगों का आना-जाना था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में 4.5 हजार से अधिक ग्राम पंचायत वार्ड घटेंगे, अब वार्डों का पुर्नगठन शुरू

|#+|

एडीसीपी उत्तरी जितेंद्र दुबे ने बताया कि गुरुवार शाम असलहा फैक्टरी की सूचना मिली थी। छापा मारने पर एक घर से बड़ी संख्या में असलहे, कारतूस, असलहे बनाने के उपकरण व कुछ अन्य सामान मिला है। मकान मालिक सलाउद्दीन को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।