13 year old girl was kidnapped while returning from a mehndi ceremony held hostage and gang raped मेहंदी की रस्‍म से लौटते समय 13 साल की बच्‍ची को रोका, पिकअप में बंधक बनाकर गैंगरेप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मेहंदी की रस्‍म से लौटते समय 13 साल की बच्‍ची को रोका, पिकअप में बंधक बनाकर गैंगरेप

पीड़िता शनिवार रात एक परिचित के घर मेहंदी समारोह में गई थी। रात करीब दो बजे वह समारोह से निकल रही थी, तभी जौखण्डी निवासी मुस्ताक, एहसान और साहिल आ गए। जिन्होंने युवती का पीछा किया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए किशोरी को पिकअप में बंधक बना कर सामूहिक दुराचार किया।

Mon, 28 April 2025 07:00 AMAjay Singh संवाददाता, लखनऊ
share
मेहंदी की रस्‍म से लौटते समय 13 साल की बच्‍ची को रोका, पिकअप में बंधक बनाकर गैंगरेप

लखनऊ के गोसाईंगंज के एक गांव में शनिवार रात मेहंदी समारोह में 13 वर्षीय किशोरी परिवार के साथ आई थी। देर रात किशोरी घर लौट रही थी। रास्ते में तीन युवकों ने किशोरी को रोक लिया। विरोध करने पर पीड़िता को पिकअप में बंधक बना कर सामूहिक दुराचार किया। किसी तरह से आरोपितों से छूटने के बाद पीड़िता ने आपबीती मां को बताई। रविवार सुबह गोसाईंगंज कोतवाली में किशोरी की मां ने मुकदमा दर्ज कराया। जिसके आधार पर पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता शनिवार रात एक परिचित के घर मेहंदी समारोह में गई थी। रात करीब दो बजे वह समारोह से निकल रही थी, तभी जौखण्डी निवासी मुस्ताक, एहसान व साहिल आ गए। जिन्होंने युवती का पीछा किया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए किशोरी को पिकअप में बंधक बना कर दुष्कर्म किया। घिनौनी करतूत के बाद आरोपितों ने किशोरी को मारपीट करते हुए भगा दिया। बदहवास हालत में घर लौटी बेटी को देख परिवार वाले घबरा गए। पूछताछ करने पर मुस्ताक, एहसान और साहिल के बारे में पता चला। किशोरी की मां ने गोसाईंगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेपाल सीमा पर सरकार का एक्‍शन, सैकड़ों अवैध निर्माण ढहाए; मस्जिद-मदरसे भी हटे

मां ने दर्ज कराया केस

डीसीपी दक्षिण निपुण अग्रवाल ने बताया कि रविवार सुबह किशोरी की मां ने पुलिस को सूचना दी थी। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ आरोपितों की तलाश में पुलिस जुट गई। जौखण्डी से मुस्ताक को एहसान और साहिल के साथ गिरफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी का मेडिकल चेकअप कराने के साथ मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराया जाएगा।

रेप पीड़िता का अपहरण, पिता को हत्‍या का शक

वहीं एक अन्‍य मामले में एक पिता ने लखनऊ की बीबीडी कोतवाली में बेटी को अगवा किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपित ने कुछ वक्त पहले पीड़िता जब नाबालिग थी, तब उससे दुष्कर्म किया था। इसमें वह जेल भी गया था। आरोप है कि जमानत पर छूटने के बाद उसने युवती का अपहरण कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रबंधन से नियुक्‍त शिक्षक को सरकार से सैलरी का हक नहीं, हाईकोर्ट का आदेश

देवरिया निवासी युवती लखनऊ में रिश्तेदार के घर रह कर एसएससी की तैयारी कर रही है। पिता के मुताबिक वर्ष 2024 में बेटी के साथ देवरिया निवासी विशाल गौंड ने दुराचार किया था। केस दर्ज होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कार्रवाई के बाद से विशाल का पिता जितेंद्र सुलह का दबाव बना रहा था। कुछ माह पूर्व विशाल जमानत पर छूटा और दोबारा से पीड़िता के पीछे पड़ गया। 23 अप्रैल को विशाल ने युवती को अगवा कर लिया। इसमें विशाल के पिता जितेंद्र ने भी सहायता की। आरोपितों ने युवती की हत्या की धमकी भी दी है। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।