13 people including Raja Bhaiya father Uday Pratap Singh house arrest for 40 hours राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोग 40 घंटे के लिए हाउस अरेस्ट, जानिए वजह, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोग 40 घंटे के लिए हाउस अरेस्ट, जानिए वजह

यूपी में प्रतापगढ़ कुंडा से विधायक और जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के पिता भदरी नरेश राजा उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोग को 40 घंटे के लिए हाउस अरेस्ट किया गया। 

Sun, 6 July 2025 06:58 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोग 40 घंटे के लिए हाउस अरेस्ट, जानिए वजह

यूपी में प्रतापगढ पुलिस ने पहले की तरह रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के पिता भदरी नरेश राजा उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोगों को 40 घंटे के लिए नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया। पुलिस ने भोर में ही भदरी महल में नजरबंद किए जाने की नोटिस चस्पा कर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। नजरबंदी रविवार रात नौ बजे मोहर्रम के समापन बाद खत्म होगी।

सात बार से लगातार कुंडा के विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री, जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के पिता भदरी नरेश राजा उदय प्रताप सिंह पिछले 10 वर्ष से पुलिस प्रशासन के निशाने पर हैं। 2015 में मोहर्रम के दिन शेखपुर आशिक गांव में बजरंगबली के मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ और भंडारे का आयोजन उनके लिए मुसीबत बन गई। मुस्लिम समुदाय के भंडारे के विरोध पर पुलिस प्रशासन ने भंडारे पर रोक लगा दी। मोहर्रम के दिन राजा उदय प्रताप सिंह अपने महल से बाहर निकल कर मंदिर पर न आ जाएं, इसके लिए उनको हर बार समर्थकों संग हाउस अरेस्ट कर दिया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मां से मिलने पहुंचीं राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह, नहीं खुला दरवाजा; हंगामा

इस बार भी एसडीएम वाचस्पति सिंह के आदेश पर पुलिस ने भदरी नरेश राजा उदय प्रताप सिंह को भदरी कोठी में शनिवार को भोर पांच बजे से रविवार रात नौ बजे तक के लिए नजरबंद कर दिया। अपराध निरीक्षक संजय सिंह ने भदरी महल के मुख्य द्वार पर नोटिस चस्पा कर भदरी कोठी के मुख्य द्वार से लेकर बाहर निकलने वाले हर रास्ते पर पुलिस पीएसी के जवान तैनात किए हैं। राजा उदय प्रताप सिंह के साथ ही जितेन्द्र यादव निवासी नौबस्ता, आनंद पाल निवासी बढ़ईपुर, रमाकांत निवासी शेखपुर आशिक, भवानी विश्वकर्मा निवासी बड़ूपुर, रवि सिंह, कुंडा बार के अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता हनुमान प्रसाद पांडेय निवासी सुभाष नगर, अधिवक्ता केसरीनंदन पांडेय निवासी सरैयां प्रवेशपुर, जमुना प्रसाद मौर्या निवासी मियां का पुरवा मझिलगांव, निर्भय सिंह निवासी बेंती, गया प्रसाद प्रजापति उर्फ अनिल निवासी लोहारन का पुरवा सरियावां, जुगनू विश्वकर्मा निवासी गोपालगंज शाहपुर, मोहन निवासी पन्नालाल रोड केशर भवन जार्जटाउन प्रयागराज को नजरबंद किया है।

एएसपी ने पुलिस, पीएसी को दिए निर्देश

रविवार को मोहर्रम की ड्यूटी के लिए दूसरे जनपदों से आए पुलिस-पीएसी के जवानों को नगर के गजराजा प्लाजा में एएसपी संजय राय ने ब्रीफ किया। मोहर्रम को लेकर शेखपुर के हालातों को बताते हुए अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहने को निर्देशित किया। जिसकी ड्यूटी जिस प्वाइंट पर लगी वह पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना काम करें। इस मौके पर सीओ अमरनाथ सिंह, प्रभारी निरीक्षक अवन कुमार दीक्षित, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

पुलिस ने इस बार भदरी नरेश राजा उदय प्रताप सिंह समेत सभी लोगों को 12 घंटे पहले ही नजरबंद कर दिया। इसके पहले मोहर्रम की पूर्व संध्या पर पांच बजे से दूसरे दिन नौ बजे तक नजरबंद किया जाता रहा। इसको लेकर लोगों में चर्चा रही।

उपजिलाधिकारी कुंडा वाचस्पति सिंह ने बताया कि मोहर्रम के दिन किसी तरह की अशांति न हो, त्योहार सकुशल सम्पन्न हो इसके लिए शांति भंग की आशंका को देखते हुए राजा उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोगों को 40 घंटे के लिए हाउस अरेस्ट किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।