10 lakh government jobs in 10 years: Yogi government set to create a new record next year 10 साल में 10 लाख सरकारी नौकरियां, योगी सरकार के नाम अगले साल दर्ज होगा नया रिकॉर्ड, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

10 साल में 10 लाख सरकारी नौकरियां, योगी सरकार के नाम अगले साल दर्ज होगा नया रिकॉर्ड

यूपी की योगी सरकार युवाओं को नौकरियां देने का रिकॉर्ड बनाने जा रही है। अगले साल योगी सरकार का दस साल पूरा हो रहा है। इसके साथ ही 10 साल में 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का रिकॉर्ड दर्ज कराने की तैयारी है। अगले साल डेढ़ लाख युवाओं को नौकरी का लक्ष्य तय है।

Fri, 19 Dec 2025 06:28 AMYogesh Yadav लखनऊ, विशेष संवाददाता
share
10 साल में 10 लाख सरकारी नौकरियां, योगी सरकार के नाम अगले साल दर्ज होगा नया रिकॉर्ड

यूपी की योगी सरकार नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है। अगले साल डेढ़ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के साथ ही दस साल में दस लाख सरकारी नौकरी का रिकॉर्ड बन जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने प्रदेश के विभिन्न विभागों के खाली पदों की जानकारी मांगी। सूत्रों की मानें तो योगी सरकार वर्ष 2026 में पुलिस और शिक्षा विभाग में करीब 50-50 हजार पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करेगी। इसके साथ ही राजस्व में 20 हजार पदों पर भर्ती करेगी जबकि कारागार, आवास विकास, बाल विकास पुष्टाहार, स्वास्थ्य विभाग में खाली पदों पर भी भर्ती करेगी। अलग-अलग विभागों में भर्ती प्रक्रिया की विज्ञापन जारी करने के काम अंतिम चरण में हैं। कुछ विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने समीक्षा के बाद वर्ष 2026 में प्रदेश के युवाओं को 1.5 लाख सरकारी नौकरी देने की अनुमति दे दी है। ये नौकरियां पुलिस, शिक्षा, राजस्व, आवास विकास समेत प्रदेश विभिन्न विभागों में दी जाएगी। इसमें सबसे अधिक पुलिस और शिक्षा विभाग में भर्तियां होंगी। इसी के साथ 2026 में योगी सरकार के नाम सबसे अधिक सरकारी नौकरी देने का रिकार्ड भी दर्ज हो जाएगा। योगी सरकार प्रदेश में पहली सरकार होगी, जिसने 10 वर्षों में 10 लाख सरकारी नौकरी देने की सौगात दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम योगी ने यूपी वालों को लिखा पत्र, बोले- संस्कृति प्रेमियों के लिए गर्व का पल

योगी सरकार ने पिछले साढ़े आठ वर्षों में प्रदेश के युवाओं को विभिन्न विभागों में साढ़े आठ लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी है। यह सभी भर्तियां पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से हुईं। इससे प्रदेश के युवाओं का योगी सरकार पर भरोसा मजबूत हुआ है। पहले की सरकारों में उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियों में पारदर्शी माहौल नहीं था।

किस विभाग में कितनी नौकरियां

पुलिस विभाग में अब तक 2.19 लाख पदों पर भर्ती की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वर्ष 2026 में पुलिस विभाग की ओर से करीब 50 हजार पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसको लेकर अंतिम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वर्ष 2026 में पुलिस विभाग द्वारा 30 हजार आरक्षी, 5 हजार सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा विभाग में 15 हजार विभिन्न पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

पुलिस के बाद शिक्षा विभाग में होगी भर्तियां

शिक्षा विभाग में भी करीब 50 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती सहायक अध्यापक से लेकर लेक्चरर, प्रधानाचार्य आदि पदों पर होगी। इसी तरह राजस्व विभाग में 20 हजार पदों पर भर्ती होगी, जिसमें सबसे ज्यादा लेखपालों के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य, आवास विकास, कारागार, बाल विकास पुष्टाहार समेत विभिन्न विभागों में 30 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। अलग अलग आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुल नई भर्तियां करीब डेढ़ लाख से ज्यादा होंगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।