सीएम इन वेटिंग! सचिन पायलट मुख्यमंत्री बनेंगे या नहीं? क्या बोले पायलट और दिग्विजय सिंह?
एक बार फिर उनके मुख्यमंत्री बनने की बात छिड़ी है। एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान जब उनसे मुख्यमंत्री बनने की संभावना को लेकर सवाल पूछा गया, तो जानिए सचिन पायलट और दिग्विजय सिंह ने क्या जवाब दिया?

साल 2018 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। उस वक्त सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग गंभीरता से उठी थी, लेकिन पार्टी आलाकमान ने दिग्गज नेता अशोक गहलोत को सीएम की कुर्सी पर बैठाया था। एक बार फिर उनके मुख्यमंत्री बनने की बात छिड़ी है। एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान जब उनसे मुख्यमंत्री बनने की संभावना को लेकर सवाल पूछा गया, तो जानिए सचिन पायलट और दिग्विजय सिंह ने क्या जवाब दिया?
क्या बोले पायलट और दिग्विजय सिंह?
आज तक के एक कार्यक्रम के दौरान सचिन पायलट और दिग्विजय सिंह से सवाल किया गया- सचिन पायलट के बारे में कहा जाता है कि वह 'सीएम इन वेटिंग' हैं यानी उन्हें सीएम बनने का इंतजार करने वाला कहा जाता रहा है। क्या सचिन पायलट कभी सीएम बनेंगे? इस सवाल पर सचिन पायलट ने जवाब देते हुए कहा- इसका जवाब जनता के पास है। न इनके पास है, न आपके पास है। हालांकि इस सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा- सचिन को सीएम बिल्कुल बनना चाहिए।
पायलट बोले- मैं अब युवा नहीं रहा...
इस चर्चा के दौरान सचिन पायलट ने अपने आपको युवा बताए जाने पर कहा- मुझे युवा कहना उचित नहीं है। मेरी उम्र 48 साल है। मैं शुद्ध रूप से युवाओं की श्रेणी में नहीं हूं। आप चाहे जो कहें, पर मैं जानता हूं कि बच्चे बड़े हो गए हैं।
कांग्रेस ने हमेशा युवाओं को मौका दिया
इसके अलावा कांग्रेस में नए लोगों (युवा पीढ़ी) को शामिल करने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा- कांग्रेस में हमेशा से नई पीढ़ी को दायित्व देने की परंपरा रही है। सचिन पायलट और अपना उदाहरण देते हुए कहा- राजीव गांधी ने मुझे सिर्फ 38 साल की उम्र में एमपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। सचिन को भी 33 साल की उम्र में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस का प्रमुख बना दिया गया।




साइन इन