sachin pilot ashok gehlot fight is over in rajasthan praises खत्म हो गया सचिन पायलट-अशोक गहलोत का विवाद? पूर्व डिप्टी CM ने दिया जवाब; जमकर तारीफ की, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

खत्म हो गया सचिन पायलट-अशोक गहलोत का विवाद? पूर्व डिप्टी CM ने दिया जवाब; जमकर तारीफ की

राजस्थान में कांग्रेस की आंतरिक चिंता लगभग खत्म होती जा रही है। पायलट और अशोक गहलोत के बीच का विवाद खत्म हो गया है। सचिन पायलट सार्वजनिक मंचों से अशोक गहलोत की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Thu, 22 Jan 2026 11:23 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
share
खत्म हो गया सचिन पायलट-अशोक गहलोत का विवाद? पूर्व डिप्टी CM ने दिया जवाब; जमकर तारीफ की

राजस्थान कांग्रेस की हाल की राजनीति दो बड़े चेहरों के इर्द-गिर्द घूमती है। इन दो चेहरों के बीच अदावत भी जगजाहिर रही है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में दोनों के बीच की दरार कम हुई है। सचिन पायलट और अशोक गहलोत दोनों ने सार्वजनिक मंचों से एक-दूसरे की तारीफ करनी शुरू कर दी है। सचिन पायलट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं कि उनके और अशोक गहलोत के बीच किसी तरह का विवाद नहीं है। इस दौरान सचिन पायलट, अशोक गहलोत की तारीफ करते हुए दिखाई देते हैं।

क्या बोले सचिन पायलट

सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच अब रिश्ते सामान्य हो गए हैं। हालांकि, साल 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनावों में दोनों के बीच तल्खियां काफी बढ़ गई थीं। हाल ही में जब सचिन पायलट से पूछा गया कि अशोक गहलोत के साथ उनका विवाद खत्म हो गया है, तो उन्होंने कहा कि दोनों के बीच कोई विवाद नहीं है। इस दौरान पायलट ने अशोक गहलोत की जमकर तारीफ की।

सचिन पायलट ने की अशोक गहलोत की तारीफ

सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच रिश्ते सामान्य हो गए हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सचिन पायलट सार्वजनिक मंचों पर गहलोत की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 'एबीपी न्यूज' के एक कार्यक्रम में गहलोत की तारीफ करते हुए पायलट ने कहा कि वो पूरी तरह से कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता हैं, उन्होंने अपनी जिंदगी के 50 साल कांग्रेस पार्टी के लिए लगा दिए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर काम कर रहे हैं।

बता दें कि राजस्थान के लिए कांग्रेस ने अपना प्लान साफ कर लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही कांग्रेस सचिन पायलट को राज्य का जिम्मा सौंपने वाली है। इससे पहले केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।