नीले ड्रम में मिली पति की लाश, पत्नी-बच्चे गायब; राजस्थान में सनसनीखेज वारदात
राजस्थान के खैरथल जिले के किशनगढ़बास कस्बे में एक रूह कंपाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मकान की छत पर नीले पानी के ड्रम में लाश मिलने से कस्बे में हड़कप मच गया।

राजस्थान के खैरथल जिले के किशनगढ़बास कस्बे में एक रूह कंपाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मकान की छत पर नीले पानी के ड्रम में लाश मिलने से कस्बे में हड़कप मच गया। मामले की सूचना लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी में जुट गए । साथ ही नीले ड्रम में लाश मिलने की सूचना आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई । जानकारी के मुताबिक मामले का पता उस वक्त चला जब छत पर गई महिला को अचानक बदबू आई और उसने पुलिस को इस बात की सूचना दी।
मकान मालिक बुजुर्ग महिला मिथलेश ने बताया की रविवार की शाम करीब 4 बजे वो घर की छत पर गई तो उसको बदबू आई । पास रखे ड्रम के नजदीक गई तो तेज बदबू आने लगी । महिला ने बताया की उसने नीचे आकर अपने पोते से 100 नंबर पर फोन लगवाया और पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। बुजुर्ग महिला ने बताया की मृर्तक अपने परिवार के साथ डेढ़ महीने पहले किराए पर आया था और मृतक की पत्नी बच्चे दो तीन दिन से यहां नही है ।
पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
किशनगढ़बास डीएसपी राजेन्द्र सिंह ने बताया की किशनगढ़बास कस्बे के आदर्श कॉलोनी से रविवार शाम 4 बजे के करीब कंट्रोल रूम में फ़ोन आया कि मकान की छत पर रखे ड्रम में एक लाश है जिसमे से बदबू आ रही है। मोके पर पुलिस टीम भेजी गई । ड्रम के अंदर रखे कपड़े को हटाया तो उसमें लाश मिली । मोके पर एसएसएल की टीम को बुलाया गया गए। साथ ही मकान मालिक और परिजनों से किराए पर रहे परिवार के बारे में जानकारी ली तो सामने आया कि मृतक हंसराज उत्तर प्रदेश का रहने वाला था जो ईंट भट्ठे पर काम करता था । मृतक की पत्नी और तीन बच्चे गायब हैं। इस पर अब कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है । युवक की हत्या के बाद आरोपी कहा फरार हो गए और कौन-कौन लोग इस हत्याकांड में शामिल है, इसके बारे में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है । साथ ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है।




साइन इन