Mother hanged herself after killing innocent children in Bhilwara मैंने अपने बेटे-बेटी को मार दिया है, अब मैं...; सरिया-हथौड़ा से मासूमों का खून कर मां ने लगाई फांसी, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

मैंने अपने बेटे-बेटी को मार दिया है, अब मैं...; सरिया-हथौड़ा से मासूमों का खून कर मां ने लगाई फांसी

पूरा मामला भीलवाड़ा के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मानपुरा गांव में टेंट व्यवसायी राजू उर्फ राजकुमार सुबह रोज की तरह काम पर निकल गया था। उसके पिता खेत पर गए हुए थे। घर पर पत्नी मंजू (30), बेटी नेहा (10) और बेटा भेरु (6) मौजूद थे।

Sun, 11 Jan 2026 06:18 PMRatan Gupta वार्ता, भीलवाड़ा
share
मैंने अपने बेटे-बेटी को मार दिया है, अब मैं...; सरिया-हथौड़ा से मासूमों का खून कर मां ने लगाई फांसी

मैंने अपने बेटे-बेटी को मार दिया है। मुझे कैंसर है। अब मैं भी मरने जा रही हूं… फोन पर बहू की आवाज सुनकर ससुर का कलेजा कांप उठता है। मानों पैरों तले जमीन खिसक गई हो। दौड़ते-भागते घर पहुंचे तो कमरा खून से सना पाया। मासूम पोता-पोती की लाश जमीन पर पड़ी थी और बहु फांसी के फंदे से लटकी मिली। महिला को परिजनों ने बचा लिया है। दिल दहला देने वाली ये घटना राजस्थान के भीलवाड़ा में घटी है।

घर पर बच्चों के साथ थी मां

पूरा मामला भीलवाड़ा के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मानपुरा गांव में टेंट व्यवसायी राजू उर्फ राजकुमार सुबह रोज की तरह काम पर निकल गया था। उसके पिता खेत पर गए हुए थे। घर पर पत्नी मंजू (30), बेटी नेहा (10) और बेटा भेरु (छह) मौजूद थे।

सरिया-हथौड़ा से किए मर्डर

पति और ससुर के जाते ही मंजू ने मकान के एक कमरे को अंदर से बंद कर लिया। कमरे में मासूम बच्चे मौजूद थे। इसके बाद उसने घर में पड़ा सरिया और हथौड़ा उठाया और पहले बेटे फिर बेटी के सीने और गले में बेरहमी से वार करके उन्हें मौत की नींद सुला दिया। कमरे में मासूमों की चीखें किसी ने नहीं सुनी।

मैंने अपने बेटे-बेटी को मार दिया है…

दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद मंजू ने अपने ससुर को फोन करके कहा, "मैंने अपने बेटे-बेटी को मार दिया है। मुझे कैंसर है। अब मैं भी मरने जा रही हूं।" यह सुनते ही ससुर के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत बेटे राजू को सूचना दी और दोनों भागते हुए घर पहुंचे।

खून से लथपथ लाशें और फंदे से लटकी महिला

पुलिस ने बताया कि घर पहुंचने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कुंडी तोड़कर जब दरवाजा खोला गया, तो अंदर का दृश्य दिल दहला देने वाला था। फर्श पर खून से लथपथ मासूम बेटे-बेटी की लाशें और पास ही मंजू फांसी के फंदे पर झूलने की कोशिश करती मिली। परिजनों ने तुरंत मंजू को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। महिला की जान बच गई है। घटना के बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।