MNIT student in Jaipur committed suicide by jumping from the sixth floor of the hostel, also left a suicide note जयपुर में MNIT की छात्रा ने हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी छोड़ा, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

जयपुर में MNIT की छात्रा ने हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी छोड़ा

  • जयपुर के एमएनआईटी में बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बी.आर्क.) प्रथम वर्ष की छात्रा ने हॉस्टल की छठी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है।

Mon, 20 Jan 2025 12:21 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर, पीटीआई
share
जयपुर में MNIT की छात्रा ने हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी छोड़ा

राजस्थान के जयपुर में एक स्टूडेंट ने हॉस्टल की छत से कूदकर जान देदी। लड़की जयपुर के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) में वास्तुकला में स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस के अनुसार, एमएनआईटी में बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बी.आर्क.) प्रथम वर्ष की छात्रा ने संस्थान के छात्रावास परिसर की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के बाद उसे शहर के जयपुरिया इलाके के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लड़की राजस्थान के पाली जिले की रहने वाली थी और उसके माता-पिता को लड़की द्वारा आत्महत्या करने के बारे में सूचित कर दिया गया है। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मालवीय नगर पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) संग्राम सिंह ने बताया कि लड़की ने आत्महत्या कर ली है। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। हालांकि अधिकारियों ने सुसाइड नोट में लिखी डिटेल के बारे में खुलासा नहीं किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फर्जी पॉर्न साइट से पैसे ऐठ रहा था गैंग, 18 साल का लड़का निकला मास्टरमाइंड

सुसाइड नोट की डिटेल ना बताते हुए अधिकारी ने कहा कि लड़की द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस जांच चल रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जयपुरा अस्पताल भेज दिया है। जांच होने के बाद और जानकारी मिलेगी। इससे पहले जुलाई 2024 में जयपुर में 18 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। छात्रा यति अग्रवाल जयपुर के विद्याधर नगर में अपने माता-पिता के साथ रहती थी और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलवे के खंडहर में मिली लड़की की सिर कुचली लाश, हाथ बंधे होने से रेप की आशंका
ये भी पढ़ें:पूर्व कांग्रेस नेता के भाई को गोलियों से भूना- मौत; पिता की हत्या का लिया बदला
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।