rajasthan 64 ips officers transfer राजस्थान पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 64 IPS अफसरों के तबादले; अधिकतर जिलों के SP बदले गए, Jaipur Hindi News - Hindustan
More

राजस्थान पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 64 IPS अफसरों के तबादले; अधिकतर जिलों के SP बदले गए

राजस्थान पुलिस महकमे में देर रात व्यापक फेरबदल किया गया। प्रदेश के 64 IPS अफसरों के तबादले किए गए हैं, जिसमें अधिकांश जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं

Sat, 14 March 2026 01:13 AMSachin Sharma हिन्दुस्तान टाइम्स, जयपुर
share
राजस्थान पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 64 IPS अफसरों के तबादले; अधिकतर जिलों के SP बदले गए

राजस्थान पुलिस महकमे में देर रात व्यापक फेरबदल किया गया। प्रदेश के 64 IPS अफसरों के तबादले किए गए हैं, जिसमें अधिकांश जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं इस फेरबदल के बाद मृदुल कच्छावा को बीकानेर का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है।

जयपुर में उच्च स्तरीय नियुक्तियां

जयपुर में अजय सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (1) नियुक्त किया गया है। योगेश यादव उप महानिरीक्षक, आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS), जयपुर होंगे। अनिल कुमार उप महानिरीक्षक, मुख्यालय, जयपुर; मनीष अग्रवाल उप महानिरीक्षक, इंटेलिजेंस, जयपुर और विकास शर्मा उप महानिरीक्षक, कार्मिक, जयपुर तैनात किए गए हैं।

आनंद शर्मा उप महानिरीक्षक, जयपुर विकास प्राधिकरण; राम मूर्ति जोशी उप महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, उदयपुर; आलोक श्रीवास्तव उप महानिरीक्षक, पुलिस हाउसिंग, जयपुर; राशी डोगरा डुडी उप महानिरीक्षक, CID (अपराध शाखा), जयपुर; और ममता गुप्ता उप महानिरीक्षक, सुरक्षा, जयपुर बनाए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूसरी नौकरी ढूंढ लो…राजस्थान में LPG सप्लाई रुकने से 3000 मजदूर बेरोजगार

SP स्तर के बड़े बदलाव

आदर्श सिधू को उप महानिरीक्षक, आर्म्ड बटालियन, जयपुर; अभिजीत सिंह उप महानिरीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, जयपुर; शांतनु कुमार सिंह उप महानिरीक्षक, साइबर क्राइम, जयपुर; देवेन्द्र कुमार बिश्नोई उप महानिरीक्षक, R.P.T.C., जोधपुर; और विनीत कुमार बंसल उप महानिरीक्षक, आर्म्ड बटालियन-।।, जयपुर तैनात किया गया।

नारायण टोगस को उप महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अजमेर; ओम प्रकाश मीना उप महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो-III, जयपुर और सुधीर जोशी पुलिस अधीक्षक, झुंझुनू बनाए गए। राज कुमार चौधरी SP, इंटेलिजेंस, जोधपुर; संजीव नैन SP, जयपुर ग्रामीण; नरेंद्र सिंह SP, बाड़मेर; योगेश गोयल SP, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जयपुर; मोनिका सेन SP, पाली; ज्ञान चन्द्र यादव SP, चूरू; और राजेश कुमार यादव उप निदेशक, राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर नियुक्त किए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान के बालोतरा की फैक्ट्री में जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत

अन्य महत्वपूर्ण SP और पुलिस उपायुक्त नियुक्तियां

हनुमान प्रसाद मीणा पुलिस उपायुक्त, क्राइम, जयपुर; नरेंद्र सिंह मीणा SP, हनुमानगढ़; राजेंद्र कुमार मीणा SP, इंटेलिजेंस, जयपुर और मृदुल कच्छावा SP, बीकानेर बने। कावेंद्र सिंह सागर SP, सिविल राइट्स, जयपुर; केवल राम राव SP, GRP, जोधपुर; और लोकेश सोनवाल SP, GRP, अजमेर तैनात किए गए।

महावीर सिंह राणावत प्राचार्य, राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र, जोधपुर; प्यारे लाल शिवरान SP, CID, CB, जयपुर; सतवीर सिंह SP, कोटपूतली-बहरोड़; सतनाम सिंह SP, फलौदी; हर्ष वर्धन अगरवाला SP, अजमेर; अमृता दुहन SP, उदयपुर; पी डी नित्या SP, जोधपुर ग्रामीण; पीयूष दीक्षित SP, करौली; विशनाराम SP, सलुम्बर; पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ SP, सिरोही; कमल शेखावत पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), जोधपुर और अवनीश कुमार शर्मा SP, बूंदी बनाए गए हैं।

वन्दिता राणा SP, सतर्कता, जयपुर; जयेष्ठा मैत्रयी SP, बांसवाड़ा; कुन्दन कंवरिया SP, SOG, जयपुर; बृजेश ज्योति उपाध्याय SP, भिवाड़ी; रंजीता शर्मा पुलिस उपायुक्त, जयपुर शहर (पूर्व); हरी शंकर SP, श्रीगंगानगर; सुमित मेहरडा SP, साइबर क्राइम, जयपुर; अमित जैन SP, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, जयपुर; मनीष कुमार चौधरी पुलिस उपायुक्त (पूर्व), जोधपुर; निश्चय प्रसाद एम पुलिस उपायुक्त (यातायात), जयपुर और प्रशांत किरण पुलिस उपायुक्त, जयपुर शहर (पश्चिम) बनाए गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गहलोत ने हाथ मिलाते ही पूछा लाल डायरी?… पढ़िए जयपुर के समारोह का सियासी किस्सा

कमांडेंट और बटालियन स्तर की नियुक्तियां

हेमंत कलाल SP, राजसमन्द; कंबले शरण गोपीनाथ SP, डीग; रोशन मीणा SP, नागौर; उषा यादव कमाण्डेन्ट, हाड़ी रानी बटालियन, अजमेर; विनय कुमार डी एच परिसहाय, राज्यपाल, राजस्थान; पंकज यादव कमाण्डेन्ट, 1st बटालियन, R.A.C., जोधपुर; आदित्य काकडे कमाण्डेन्ट, 9वीं बटालियन, R.A.C., टोंक; विशाल जांगिड़ कमाण्डेन्ट, 10वीं बटालियन, R.A.C., बीकानेर; और शिवानी कमाण्डेन्ट, 12वीं बटालियन, R.A.C., नई दिल्ली पदस्थापित किए गए हैं।

विशेष रूप से, बृजेश ज्योति उपाध्याय को SP, भिवाड़ी के साथ-साथ खैरथल-तिजारा का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।