LIVE: अजमेर पहुंचे PM मोदी,मंच से वीर तेजाजी, पुष्कर महाराज और झूलेलाल के लगवाए जयकारे
नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के अजमेर दौरे पर हैं। वे करीब 11:25 बजे कायड़ विश्रामस्थली स्थित सभा स्थल पहुंचेंगे। यहां वे एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत के साथ 16,686 करोड़ रुपये की 43 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह करीब 11 बजे अजमेर पहुंच गए। कुछ ही देर में कायड़ विश्रामस्थली में उनकी विशाल जनसभा शुरू होने जा रही है। सभा स्थल पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद हैं और पूरा परिसर मोदी-मोदी के नारों से गूंज रहा है।
9 से 14 साल की बालिकाओं के लिए HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत
प्रधानमंत्री 9 से 14 वर्ष की लड़कियों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। यह अभियान राज्यभर में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा और सरकारी स्कूलों पर विशेष फोकस रहेगा।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, यह पहल बालिकाओं में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
16,600 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
प्रधानमंत्री प्रदेश को करीब 16,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें सड़क, रेल, जल आपूर्ति, ऊर्जा और शहरी विकास से जुड़े कई प्रोजेक्ट शामिल हैं।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, इन परियोजनाओं से हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र
सभा के दौरान प्रधानमंत्री 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम रोजगार सृजन और युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।
साधु-संतों के लिए अलग मंच
प्रधानमंत्री की सभा में बड़ी संख्या में साधु-संतों को भी आमंत्रित किया गया है। उनके लिए मुख्य मंच के पास ही अलग से छोटा मंच बनाया गया है, जहां से वे कार्यक्रम का अवलोकन कर रहे हैं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम: 5 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
सभा स्थल और आसपास के 7 किलोमीटर क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लिया गया है।
5 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे-8 पर भारी वाहनों की आवाजाही सुबह 6 बजे से रोकी गई
किशनगढ़ से अजमेर मांगलियावास के बीच ट्रैफिक डायवर्ट
भारी वाहनों को नसीराबाद रूट से भेजा जा रहा है
सुरक्षा एजेंसियां ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी कर रही हैं।
मंच पर मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री मौजूद
प्रधानमंत्री के साथ मंच पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।
मंच पर उपस्थित प्रमुख नेताओं में —
केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री
भागीरथ चौधरी
कैबिनेट मंत्री
किरोड़ी लाल मीणा
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
मदन दिलावर
जोगाराम पटेल
अविनाश गहलोत
बाबूलाल खराड़ी
कन्हैया लाल चौधरी
सुरेश रावत
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़
अजमेर से LIVE अपडेट:
पीएम मोदी का संबोधन
बहन वसुंधरा” पर गूंजा पंडाल, सियासी संदेश साफ!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से जैसे ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का नाम लेना शुरू किया, पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जिक्र किया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को “बहन वसुंधरा राजे” कहकर संबोधित किया। इतना सुनते ही पूरा पंडाल नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने तालियों और जयकारों से माहौल गरमा दिया।
दो साल में विकास की रफ्तार तेज हुई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हाल ही में राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार ने दो वर्ष पूरे किए हैं और इस अवधि में राज्य ने विकास की नई दिशा पकड़ी है। उन्होंने संतोष जताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य के समन्वित प्रयासों से राजस्थान तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सड़क, पानी और बिजली जैसे बुनियादी क्षेत्रों में नई परियोजनाएं शुरू हुई हैं, जिनसे राज्य की आधारभूत संरचना मजबूत हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये सभी प्रोजेक्ट्स राजस्थान की ऊर्जा को बढ़ाएंगे और आने वाले समय में विकास की रफ्तार को और गति देंगे।
“मां सशक्त तो परिवार सशक्त”
अजमेर की वीरांगनाओं की धरती से देशभर की बेटियों के नाम अहम संदेश देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत को नारी शक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान सिर्फ स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और मजबूत बनाने का संकल्प है। पीएम ने भावुक अंदाज में कहा कि जब परिवार में मां बीमार होती है तो पूरा परिवार बिखर जाता है, लेकिन यदि मां स्वस्थ और सशक्त हो तो वह हर संकट का डटकर सामना करने की ताकत देती है। उन्होंने बेटियों के स्वास्थ्य को राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए कहा कि मजबूत नारी ही मजबूत परिवार और मजबूत भारत की नींव है।
नारी शक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम’: प्रधानमंत्री का संदेश
अजमेर से सीधा प्रसारण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वीरांगनाओं की इस धरती से उन्हें देशभर की बेटियों के लिए एक अहम एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू करने का अवसर मिला है, जो नारी शक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि परिवार में मां के स्वस्थ रहने से पूरा परिवार मजबूत रहता है और हर संकट का सामना करने में सक्षम होता है। प्रधानमंत्री ने बताया कि इसी सोच के साथ सरकार ने महिलाओं को संबल देने वाली अनेक योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने 2014 से पहले के दौर का उल्लेख करते हुए कहा कि शौचालयों के अभाव में महिलाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था और कई बेटियां पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाती थीं, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे संवेदनशील मुद्दा मानते हुए ठोस समाधान सुनिश्चित किया।
राजस्थान के विकास की रफ्तार से मुझे संतोष है’: प्रधानमंत्री का संबोधन
अजमेर से सीधा प्रसारण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से कहा कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार को दो वर्ष पूरे हो चुके हैं और उन्हें संतोष है कि प्रदेश विकास के नए पथ पर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि जिन वादों के साथ सरकार जनता की सेवा में आई थी, उन्हें गति के साथ पूरा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि अभी कुछ देर पहले लगभग 17 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। उनके अनुसार, ये परियोजनाएं प्रदेश की जनता की सुविधाएं बढ़ाने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित करेंगी।
अंकिता और मुकेश को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद पीएम मोदी का संबोधन शुरू हो गया है.मंच से वीर तेजाजी, पुष्कर महाराज और झूलेलाल के लगवाए जयकारे उन्होंने कहा कि अजमेर में क्रांति है
आस्था से शुरुआत, विकास पर प्रहार: पीएम मोदी का ‘संस्कार और संकल्प’ वाला संबोधन
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत लोकदेवता वीर तेजाजी और भगवान देवनारायण को नमन कर की। इसके बाद तीर्थराज पुष्कर और माता सावित्री माता का स्मरण किया। सिंधी समाज की आस्था के प्रतीक भगवान झूलेलाल को प्रणाम कर पीएम ने कहा कि “यह वीरों और संतों की धरती है, यहां से विकास का नया संकल्प उठता है।” उन्होंने परंपरा और प्रगति को साथ लेकर चलने की बात कही और जनता से ‘विकसित राजस्थान’ के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
पीएम मोदी ने रिमोट दबाकर किया हजारों करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण
मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल बटन दबाकर करीब 16 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। एक क्लिक के साथ ही प्रदेश के बुनियादी ढांचे, रेलवे, राजमार्ग और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स को औपचारिक रूप से हरी झंडी मिल गई। मंच पर लगे विशाल स्क्रीन के जरिए इन योजनाओं की झलक दिखाई गई, जिसके बाद कायड़ विश्रामस्थली का पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट और जयघोष से गूंज उठा।
अभियान की शुरुआत
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शनिवार को कायड़ विश्रामस्थली में आयोजित जनसभा से पहले 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस पहल के तहत राज्यभर में चरणबद्ध तरीके से बालिकाओं को टीका लगाया जाएगा। सरकार का कहना है कि यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम है और भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के मामलों को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा।
मोदी की रैली पर विपक्ष का कटाक्ष
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले सियासत भी गरमा गई है। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रैली को लेकर तीखा हमला बोला है। जूली ने आरोप लगाया कि अजमेर की सभा में भीड़ जुटाने के लिए प्रशासन आम जनता की बसों को जबरन रुकवा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री की ‘गारंटी’ पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान 500 रुपये में सिलेंडर और मुफ्त बिजली जैसी जनहितकारी योजनाएं अब धरातल पर ठप हो चुकी हैं। विपक्ष के इन आरोपों के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
अजमेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संबोधन शुरू
प्रधानमंत्री Narendra Modi की मौजूदगी में राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma ने सभा को संबोधित करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने मेवाड़ी और राजस्थानी अंदाज में प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन राजस्थान के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने मंच से तीन बार ‘स्वागत है भई स्वागत है’ बोलकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया, जिसके बाद सभा स्थल तालियों और नारों से गूंज उठा।
आज राजस्थान के युवाओं के लिए विशेष दिन’: सीएम भजनलाल का संबोधन
प्रधानमंत्री Narendra Modi की मौजूदगी में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि आज का दिन प्रदेश के युवाओं के लिए विशेष है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राजस्थान के करीब 22 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने जा रहे हैं और यह पल संबंधित परिवारों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि राज्य सरकार ने 1 लाख से अधिक भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है, जिससे आने वाले समय में युवाओं को व्यापक रोजगार अवसर मिलेंगे।
मेवाड़ी अंदाज में सीएम ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभा को संबोधित करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने मेवाड़ी और राजस्थानी अंदाज में प्रधानमंत्री का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन राजस्थान के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने मंच से तीन बार ‘स्वागत है भई स्वागत है’ कहकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया, जिसके बाद पूरा सभा स्थल तालियों और नारों से गूंज उठा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन