jaipur fake paneer ghee seized adulterated chilli powder food safety raid rajasthan बर्फ के बॉक्स में जहर! जयपुर में नकली पनीर-घी का जखीरा जब्त; रंग मिलाकर बनता था मिर्च पाउडर, Jaipur Hindi News - Hindustan
More

बर्फ के बॉक्स में जहर! जयपुर में नकली पनीर-घी का जखीरा जब्त; रंग मिलाकर बनता था मिर्च पाउडर

जयपुर में मिलावटखोरी के खिलाफ पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ा खुलासा किया है। शहर में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर करीब 1000 किलो नकली पनीर, 800 किलो घी और 4840 किलो मिलावटी मिर्च पाउडर जब्त किया गया है।

Mon, 23 March 2026 03:26 PMSachin Sharma लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
share
बर्फ के बॉक्स में जहर! जयपुर में नकली पनीर-घी का जखीरा जब्त; रंग मिलाकर बनता था मिर्च पाउडर

जयपुर में मिलावटखोरी के खिलाफ पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ा खुलासा किया है। शहर में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर करीब 1000 किलो नकली पनीर, 800 किलो घी और 4840 किलो मिलावटी मिर्च पाउडर जब्त किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये सभी उत्पाद बाजार में असली बताकर बेचे जा रहे थे, जिससे लोगों की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ हो रहा था।

बर्फ के बॉक्स में छुपाकर लाया गया पनीर

जवाहर नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात पुलिस गश्त के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन नजर आया। जांच करने पर पता चला कि शांति पथ स्थित ‘क्वालिटी पनीर सेंटर’ पर पनीर और घी उतारा जा रहा था। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए वाहन की तलाशी ली, जिसमें 11 बड़े कंटेनर (बॉक्स) मिले। प्रत्येक बॉक्स में करीब 80 से 90 किलो पनीर भरा हुआ था।

चौंकाने वाली बात यह रही कि पनीर को बर्फ से भरे बॉक्स में छुपाकर रखा गया था ताकि वह ताजा और असली लगे। वहीं नकली घी बड़े ड्रमों में भरकर सप्लाई के लिए तैयार किया गया था। इसके अलावा मौके से क्रीम भी बरामद की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अजमेर में माता के दरबार में कव्वाली… मंच छोड़ भागा गायक; मचा बवाल

मेवात से जुड़ा सप्लाई नेटवर्क

पुलिस जांच में सामने आया कि यह नकली पनीर और घी मेवात से जयपुर लाया गया था। इसे शहर के छोटे डेयरी केंद्रों और दुकानों पर सप्लाई किया जाना था। यह संगठित तरीके से चल रहा एक रैकेट होने की आशंका जताई जा रही है, जिसमें कई लोग शामिल हो सकते हैं।

पहले भी पकड़ा जा चुका है नकली मावा-पनीर

थाना प्रभारी महेशचंद गुर्जर ने बताया कि होली के दौरान इसी क्षेत्र में करीब 250 किलो नकली मावा और पनीर पहले भी पकड़ा गया था। इसके बाद से पुलिस लगातार निगरानी कर रही थी। इसी सतर्कता के चलते यह बड़ी कार्रवाई संभव हो सकी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान के बालोतरा में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

खाद्य सुरक्षा विभाग की अलग कार्रवाई: मिर्च पाउडर फैक्ट्री पर छापा

इधर, खाद्य सुरक्षा विभाग ने विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया (VKI) में भी बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावटी मिर्च पाउडर बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। जैसल्या स्थित मेसर्स वर्षा एंटरप्राइजेज पर छापेमारी के दौरान करीब 4840 किलोग्राम मिर्च पाउडर जब्त किया गया।

जांच में सामने आया कि इस मिर्च पाउडर में रंग और चापड़ मिलाकर इसे तैयार किया जा रहा था, जिससे इसकी गुणवत्ता पूरी तरह खराब हो चुकी थी। यह मिर्च पाउडर भी बाजार में असली के नाम पर बेचा जा रहा था।

फर्म मालिक का खुलासा

फर्म मालिक मुजाहिदा बेगम ने पूछताछ में बताया कि यह मिर्च पाउडर धीरज नाम के कारोबारी के लिए तैयार किया जा रहा था, जो इसे बाजार में रिटेल के रूप में बेचता था। विभाग ने मौके से सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंजाब ने राजस्थान से 1.44 लाख करोड़ क्यों मांगे? पानी विवाद की कहानी

अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई एडिशनल डीसीपी आलोक सिंघल और एसीपी लक्ष्मी सुथार के सुपरविजन में की गई। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में हुई।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी सख्त कार्रवाई

सीएमएचओ की टीम ने जब्त किए गए पनीर, घी और मिर्च पाउडर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा

विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह के नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों का सेवन गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल भरोसेमंद दुकानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।