कलेक्टर्स कान खोलकर सुन लें, पुंगी बजा देंगे; अधिकारियों पर क्यों बरसे गोविंद सिंह डोटासरा?
अफसरों को नसीहत देते हुए डोटासरा ने फटकार लगाई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डोटासरा ने कहा- जो भी कलेक्टर हैं, सुन ले कान खोलकर, कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता इनकी पुंगी बजा देगा।

राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य में बड़े पैमाने पर 'वोट चोरी' का आरोप लगाते हुए भाजपा पर हमला बोला है। इसके साथ ही अफसरों को नसीहत देते हुए फटकार भी लगाई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डोटासरा ने कहा- जो भी कलेक्टर हैं, सुन ले कान खोलकर, कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता इनकी पुंगी बजा देगा।
कान खोलकर सुन लें कलेक्टर...
डोटासरा ने आरोप लगाया है- कांग्रेस के वोट काटने के उद्देश्य से मोदी सरकार और भाजपा शीर्ष स्तर पर योजनाबद्ध षड्यंत्र रचा गया है। इसके लिए भाजपा नेता अधिकारियों पर दवाब बना रहे हैं। इस मामले में डोटासरा ने अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा- जो भी कलेक्टर हैं, सुन ले कान खोलकर, कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता इनकी पुंगी बजा देगा। अगर इन लोगों ने भाजपा की सह से कोई गलत काम किया।
वोट काटने वाली लिस्ट जारी की गई
डोटासरा का आरोप है कि गृहमंत्री अमित शाह के जयपुर दौरे के बाद CMR से एक पैन ड्राइव जारी की गई है। इसमें प्रदेश की हर विधानसभा में कांग्रेस समर्थित 4 से 5 हजार वोट कटवाने का षड्यंत्रकारी डेटा दिया गया है। डोटासरा ने बताया- ये लोग डाटा माइनिंग वाली तानाशाही कर रहे हैं।
अधिकारियों पर बना रहे दवाब
इन लोगों ने कंपनियां हायर करके ये देखा कि कौन लोग भाजपा के खिलाफ ज्यादा ट्वीट लिखते हैं, कौन से लोग युवा मित्र बने थे, कौन लोग अरावली की नीतियों का विरोध कर रहे हैं। ऐसे लोगों का डाटा एकत्रित करके वोट काटने के लिए अधिकारियों, कलेक्टरों, पीआरओ को दवाब बना रहे हैं कि जो फॉर्म हमने दिए हैं, उन्हें स्वीकार करो।
भाजपा नेता बांट रहे फर्जी फॉर्म
डोटासरा ने दावा करते हुए बताया- भाजपा नेता नौरंग चौधरी शाम को करीब 700 फॉर्म का बंडर फेंक कर आता है। दूसरे दिन वो 2000 फार्म फिर ले जाता है। लिए या नहीं लिए, मुझे नहीं मालूम है, क्योंकि अधिकारी इतने डरे हुए हैं कि किसी को भी कोई बात नहीं बता रहे हैं।




साइन इन