Ajmer man assaulted, forced to drink urine by wife ex-in-laws; 9 arrested जूते चप्पल की माला पहनाकर पिलाई पेशाब... पूर्व पत्नी के ससुराल वालों ने क्यों किया हमला? 9 गिरफ्तार, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

जूते चप्पल की माला पहनाकर पिलाई पेशाब... पूर्व पत्नी के ससुराल वालों ने क्यों किया हमला? 9 गिरफ्तार

आदमी का आरोप है कि पूर्व पत्नी के ससुराल वालों ने उसे जबरन पेशाब पिलाई, जूतों-चप्पलों की माला पहनाई और मारा-पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया।

Sun, 17 May 2026 09:08 PMRatan Gupta हिन्दुस्तान टाइम्स, अजमेर
share
जूते चप्पल की माला पहनाकर पिलाई पेशाब... पूर्व पत्नी के ससुराल वालों ने क्यों किया हमला? 9 गिरफ्तार

राजस्थान के अजमेर जिले के एक आदमी ने किडनैपिंग, मारपीट और टॉर्चर करने की शिकायत दर्ज कराई है। आदमी का आरोप है कि पूर्व पत्नी के ससुराल वालों ने उसे जबरन पेशाब पिलाई, जूतों-चप्पलों की माला पहनाई और मारा-पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

तलाक के बाद जीतू ने की थी शादी

पुलिस के अनुसार घटना शनिवार को अजमेर जिले के गेगल थाना क्षेत्र के गागवाना गांव में हुई। पीड़ित युवक की पहचान 21 वर्षीय जीतू के रूप में हुई है। बताया गया कि करीब पांच महीने पहले जीतू ने एक महिला से शादी की थी। महिला का पहले किसी अन्य युवक से विवाह हुआ था, लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया था और वह अपने मायके में रह रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाग्देवी, अंबा या सरस्वती? जिस मूर्ति पर टिका भोजशाला फैसला, वह अभी कहां है

ससुराल वाले दूसरी शादी का विरोध कर रहे थे

पुलिस का कहना है कि महिला के पूर्व ससुराल पक्ष के लोग इस शादी का विरोध कर रहे थे। उनका आरोप था कि समुदाय की परंपराओं के अनुसार विवाद का निपटारा नहीं हुआ था। इसी रंजिश के चलते जीतू को कथित तौर पर अगवा किया गया। आरोप है कि आरोपियों ने जीतू को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, उसे जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई और कथित तौर पर पेशाब भी पिलाया गया। घटना का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद मामला तेजी से फैल गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2-दिन WFH, ऑफिस के घंटे बदलें…, दिल्ली सरकार ने कर्मचारियों से की खास अपील

वीडियो वायरल हुई तो 9 गिरफ्तार

वीडियो वायरल होने के बाद जीतू के परिजन गेगल थाने पहुंचे और पुलिस कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्रामीण सर्किल अधिकारी रामचंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे और परिजनों को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। अजमेर के पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि मामले में एक महिला समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में इस्तेमाल वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।