7 workers died in a fire at a cardboard factory in Rajasthan, PM-CM expressed grief राजस्थान में गत्ते के कारखाने में आग लगने से 7 मजदूरों की मौत, PM-CM ने जताया शोक, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

राजस्थान में गत्ते के कारखाने में आग लगने से 7 मजदूरों की मौत, PM-CM ने जताया शोक

राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को गत्ते बनाने के कारखाने में आग लगने से 7 श्रमिकों की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य घायल हो गये। पीएम नरेन्द्र मोदी ने घटना को त्रासद बताते हुए उस पर गहरा शोक जताया है। 

Mon, 16 Feb 2026 01:28 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, अलवर
share
राजस्थान में गत्ते के कारखाने में आग लगने से 7 मजदूरों की मौत, PM-CM ने जताया शोक

राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को गत्ते बनाने के कारखाने में आग लगने से 7 श्रमिकों की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य घायल हो गये। पीएम नरेन्द्र मोदी ने घटना को त्रासद बताते हुए उस पर गहरा शोक जताया है। मोदी ने एक्स पर लिखा, "राजस्थान के भिवाड़ी में आग की घटना त्रासद और अति-पीड़ादायक है। मैं इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।"

सीएम भजनलाल ने भी जताया दुख

राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर दुख जताते हुए लिखा- “भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में आग लगने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद है। जिला प्रशासन को राहत व बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। ॐ शांति!”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान में बंद पड़ी फैक्ट्री में तेज धमाके के बाद भीषण आग, 7 लोग जिंदा जले

घटनास्थल से बरामद हुए 7 मानव कंकाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटनास्थल से मानव कंकाल बने सात शव बरामद किये गये हैं। बताया जा रहा है कि इस कारखाने में गत्ते बनाये जाते हैं। सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब सवा नौ बजे एक निजी औद्योगिक इकाई में लगी, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया।

आग लगने के कारणों की हो रही जांच

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, दमकल दल, बचाव दल और चिकित्सकों का दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। क्षेत्र को घेराबंदी करके राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। घायलों को उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया है। आग लगने के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी गयी है।

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।