3 killed, 6 injured as car hits parked container near Jaipur वाराणसी जा रहे परिवार का जयपुर में हुआ एक्सीडेंट, 3 की मौत, 6 घायल; ऐसे हुआ हादसा, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

वाराणसी जा रहे परिवार का जयपुर में हुआ एक्सीडेंट, 3 की मौत, 6 घायल; ऐसे हुआ हादसा

राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत और 6 के घायल होने की खबर सामने आई है। इसमें 2 बच्चे भी शामिल हैं।

Tue, 20 Jan 2026 02:28 PMRatan Gupta पीटीआई, जयपुर
share
वाराणसी जा रहे परिवार का जयपुर में हुआ एक्सीडेंट, 3 की मौत, 6 घायल; ऐसे हुआ हादसा

राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत और 6 के घायल होने की खबर सामने आई है। इसमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। ये हादसा तेज रफ्तार कार के खड़े कंटेनर से टकराने के बाद हुआ है। स्टेशन हाउस ऑफिसर हीरालाल ने बताया कि यह हादसा चंदवाजी थाना इलाके में हुआ है। कार में सवार लोग वाराणसी जा रहे थे।

ऐसे हुआ हादसा

अधिकारी के मुताबिक, ड्राइवर ने कार का कंट्रोल खो दिया था। इसके बाद कार खड़े कंटेनर से टकरा गई। इससे एक महिला और दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही, दो बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए, जिन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। यह हादसा चंदवाजी से करीब एक किलोमीटर पहले हुआ।

मृतकों की पहचान होना बाकी

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ऑफिसर ने बताया कि मरने वालों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

खबर अपडेट हो रही है…

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।