10 arrested in Bhilwara for uploading reels on fuel shortage तेल-गैस पर रील बनाना पड़ गया भारी, भीलवाड़ा में 10 लोग किए गए गिरफ्तार, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

तेल-गैस पर रील बनाना पड़ गया भारी, भीलवाड़ा में 10 लोग किए गए गिरफ्तार

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में गैस और फ्यूल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक रील्स बनाना 10 लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

Wed, 1 April 2026 10:58 PMRatan Gupta भीलवाड़ा, पीटीआई
share
तेल-गैस पर रील बनाना पड़ गया भारी, भीलवाड़ा में 10 लोग किए गए गिरफ्तार

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में गैस और फ्यूल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक रील्स बनाना 10 लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इन लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी रील्स पोस्ट की थीं, जिनमें देश में गैस और ईंधन की कमी होने का दावा किया जा रहा था। इन वीडियो के जरिए लोगों में भ्रम और अफवाह फैलाने की कोशिश की गई।

शेयर किया था भ्रामक कंटेट

भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान पुलिस को ऐसे कई वीडियो मिले, जिनमें फ्यूल शॉर्टेज की गलत जानकारी दी जा रही थी। जांच में सामने आया कि 10 अलग-अलग अकाउंट्स से ये भ्रामक कंटेंट शेयर किया जा रहा था, जिसका मकसद फॉलोअर्स और व्यूज बढ़ाना था। मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से इन सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी से ये वीडियो डिलीट करवाए और आगे ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 3,211 ठिकानों पर एक साथ छापामारी, 48 घंटे में 267 अपराधी गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:दिल्ली में LPG की कालाबाजारी, 900 का सिलेंडर 4500 में बिक रहा

बाद में आरोपियों ने मांगी माफी

बाद में पुलिस ने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें आरोपी अपने कृत्य के लिए माफी मांगते नजर आए। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने ऐसे वीडियो इंटरनेट पर देखे और उसी के आधार पर रील्स बनाई थीं। साथ ही यह भी कहा कि देश में गैस या ईंधन की कोई कमी नहीं है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की भ्रामक और झूठी जानकारी सोशल मीडिया पर न फैलाएं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।