Punjab CM Bhagwant Mann again Admit in Hospital after Breathing issue सुबह ​डिस्चार्ज, शाम को दोबारा हॉस्पिटल में ए​डमिट हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान, सांस लेने में समस्या, Punjab Hindi News - Hindustan
More

सुबह ​डिस्चार्ज, शाम को दोबारा हॉस्पिटल में ए​डमिट हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान, सांस लेने में समस्या

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सोमवार को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें सुबह पहले भी मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। यहां से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद ही तबीयत बिगड़ने पर शाम को उन्हें फिर हॉस्पिटल ले जाया गया।

Mon, 16 Feb 2026 10:40 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़
share
सुबह ​डिस्चार्ज, शाम को दोबारा हॉस्पिटल में ए​डमिट हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान, सांस लेने में समस्या

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सोमवार को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें सुबह पहले भी मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। यहां से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद ही तबीयत बिगड़ने पर शाम को उन्हें फिर हॉस्पिटल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक मोगा में पार्टी की रैली में शामिल होने के बाद मोहाली पहुंचने पर सीएम मान को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और थकावट के कारण रात आठ बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। इससे पहले रविवार को भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रविवार को संगरूर में बिगड़ी थी तबीयत
रविवार को संगरूर के धुरी में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान का ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ने से तबीयत बिगड़ गई थी। इके बाद उन्हें हेलिकॉप्टर से मोहाली अस्पताल लाया गया था। फोर्टिस अस्पताल की ओर से जारी उनके हेल्थ बुलेटिन में बताया गया था कि मुख्यमंत्री को नियमित जांच के लिए लाया गया। सभी आवश्यक परीक्षण में उनकी स्थिर है। अत्यधिक थकान की शिकायत के चलते उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों ने सीएम के और टेस्ट करवाने की भी सलाह दी थी और अब यह टेस्ट करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दो दिन पहले वह पारिवारिक समारोह में भी शामिल हुए थे।

मुख्यमंत्री का अस्पताल जाना स्वास्थ्य से अधिक राजनीति: जाखड़
वहीं, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के इलाज के लिए अस्पताल जाने को आम आदमी पार्टी के भीतर किसी राजनीतिक संकट से क्यों जोड़ा जाता है? मैं मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए इस बात पर हैरान हूं कि जब भी उन्हें इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ता है तो इसे उनकी बीमारी से जोड़कर देखने की बजाय इसके अन्य अर्थ निकाले जाने लगते हैं। जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री के पद की अपनी एक मर्यादा होती है और भगवंत मान को अपने पद और व्यवहार को इस प्रकार रखना चाहिए कि उनके अस्पताल जाने को संदेह की दृष्टि से न देखा जाए।
(रिपोर्ट: मोनी देवी)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।