Big Breaking blast occurred outside BSF headquarters in Jalandhar जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर जोरदार ब्लास्ट, इलाके में अफरा-तफरी, Punjab Hindi News - Hindustan
More

जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर जोरदार ब्लास्ट, इलाके में अफरा-तफरी

पंजाब के जलांधर से बड़ी खबर सामने आई है। बीएसएफ के हेडक्वार्टर के बाहर जोरदार ब्लास्ट की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। जालंधर में हुई इस विस्फोट के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Tue, 5 May 2026 09:30 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर जोरदार ब्लास्ट, इलाके में अफरा-तफरी

पंजाब के जालंधर में मंगलवार देर शाम बीएसएफ मुख्यालय के बाहर जोरदार धमाके के सनसनी फैल गई। धमाका इतना तेज था कि करीब एक किलोमीटर दूर तक इसकी गूंज सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका एक स्कूटी में हुआ जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। इस धमाके में एक शख्स के जख्मी होने की खबर है। अभी घायल की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, पुलिस, फॉरेंसिक टीमों और बीएसएफ ने इलाके को सील कर जांच कर दी है। फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल जा रही है।

फ्लिपकार्ट डिलीवरी ब्वॉय की थी स्कूटी

गुरप्रीत नाम का एक युवक बीएसएफ मुख्यालय के बाहर स्कूटी खड़ी कर अंदर पार्सल की डिलीवरी देने गया था। तभी शाम 8 बजकर 15 मिनट पर स्कूटी में धमाका हो गया। अचानक हुए धमाके से लोग सहम गए। जिस एक्टिवा स्कूटी में विस्फोट हुआ, वह एक फ्लिपकार्ट डिलीवरी कर्मी की बताई जा रही है। आशंका है कि स्कूटी में कोई विस्फोटक सामग्री रखी हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटनास्थल के पास गुरुनानकपुरा रोड पर सब्जी मंडी में काफी भीड़ थी। धमाके के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Jalandhar Blast

बताया जा रहा है कि बीएसएफ चौक के पास स्कूटर में हुआ विस्फोट ग्रेनेड हमले का नतीजा था। सीएनएन-न्यूज18 के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियां इस हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित संचालकों और स्थानीय आपराधिक नेटवर्क के माध्यम से सक्रिय प्रतिबंधित आतंकी संगठनों की संलिप्तता की गहन जांच कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, जिस घटना को शुरू में वाहन से जुड़े विस्फोट के रूप में देखा जा रहा था, अब उसे एक आतंकी हमला माना जा रहा है।

शुरुआती जांच से पता चला है कि यह घटना पंजाब में सुरक्षा बलों और राजनीतिक संस्थानों को निशाना बनाने वाली हालिया घटनाओं की एक बड़ी श्रृंखला का हिस्सा हो सकती है। अब खुफिया एजेंसियां पाकिस्तान स्थित गुर्गों और चरमपंथी मॉड्यूल की भूमिका की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। जांच में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) समेत अन्य संगठनों पर भी नजर है, जो कथित तौर पर स्थानीय गैंगस्टरों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। फिलहाल सुरक्षा बलों ने इलाके में अलर्ट बढ़ा दिया है और पूरे मामले की जांच तेज कर दी गई है।

Jalandhar

हालिया ​दिनों में ब्लास्ट की तीसरी घटना

पंजाब में यह ब्लास्ट की तीसरी घटना है। इससे पहले पहले चंडीगढ़ में बीजेपी ऑफिस के बाहर ब्लास्ट हुआ था जिसने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया था। वहीं, हाल ही में पटियाला के शंभू रेलवे ट्रैक पर भी ब्लास्ट हुआ था, जिसमें ब्लास्ट करने वाले एक शख्स की मौत हुई थी। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पंजाब में तकरीबन हर रोज सीमा पार से आने वाले ह​थियार और विस्फोटक पदार्थ पकड़े जा रहे हैं।

रिपोर्ट: मोनी देवी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।