Arvind Kejriwal praised Punjab government campaign against drugs and slammed the opposition अकाली, BJP या कांग्रेस को वोट दिया तो फिर नशे में डूब जाएगा पंजाब: केजरीवाल, Punjab Hindi News - Hindustan
More

अकाली, BJP या कांग्रेस को वोट दिया तो फिर नशे में डूब जाएगा पंजाब: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि पिछले एक साल में 2,000 किलो से ज्यादा नशा पकड़ा गया है। नशा बेचने वालों के बड़े-बड़े बंगलों पर बुलडोजर चलाए गए और बड़े-बड़े तस्कर पकड़े गए हैं, जिनसे पहले लोग कांपते थे। इस कार्रवाई से लोगों को भरोसा होने लगा है।

Mon, 16 Feb 2026 08:53 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
अकाली, BJP या कांग्रेस को वोट दिया तो फिर नशे में डूब जाएगा पंजाब: केजरीवाल

नशे के खिलाफ पंजाब की मान सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान की अरविंद केजरीवाल ने तारीफ की है। हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस ने पंजाब को नशे के अंदर डूबो दिया था। जब से ‘‘आप’’ की सरकार आई है, पंजाब को नशा मुक्त बना रही है। इसलिए लोगों को इनके कुकर्मों को याद रखना होगा और इन्हें एक भी वोट नहीं देना है। वरना पंजाब फिर से नशे के अंदर डूब जाएगा।

मोगा के चहलां गांव में युद्ध नशियां विरुद्ध कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मौजूद केजरीवाल ने नशेड़ियों के खिलाफ सरकार के ऐक्शन और इस मामले में सीएम की सीधी पकड़ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली बार ‘‘आप’’ की एक ऐसी सरकार आई है, जो नशा बेचने वालों को खदेड़ रही है और पकड़-पकड़ कर जेल में डाल रही है। इस दौरान सीएम भगवंत सिंह मान ने सभी को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई। इस दौरान सीएम भगवंत सिंह मान तबीयत खराब होने के बावजूद समारोह में पहुंचे और सभी को नशा मुक्त पंजाब बनाने की शपथ दिलाई।

केजरीवाल ने कहा कि एक साल पहले 1 मार्च को पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ शुरू किया था। उस समय लोगों को थोड़ा कम भरोसा था। लोगों ने पुरानी सरकारें देखी थीं। पुरानी सरकारों में बातें बड़ी-बड़ी होती थीं लेकिन काम कुछ नहीं होता था। इसलिए लोगों में बहुत डर था और कोई सामने आकर नशा तस्करों की जानकारी देने के लिए तैयार नहीं था। लोगों को लगता था कि उन्हें डराया-धमकाया जाएगा और उनके परिवार को तंग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में 2,000 किलो से ज्यादा नशा पकड़ा गया है। नशा बेचने वालों के बड़े-बड़े बंगलों पर बुलडोजर चलाए गए और बड़े-बड़े तस्कर पकड़े गए हैं, जिनसे पहले लोग कांपते थे। इस कार्रवाई से लोगों को भरोसा होने लगा है।

अब लोगों को भरोसा, किसी से नहीं डरेगी आप सरकार: केजरीवाल

केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि अब लोगों को मान सरकार पर भरोसा होने लगा है। उन्होंने कहा कि पहली बार पंजाब में नशे के विरुद्ध जबरदस्त युद्ध छिड़ा है। अब जनता के मन से डर निकलने लगा है और सरकार व पुलिस पर विश्वास बढ़ने लगा है। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब के हर पिंड और हर वार्ड में विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) बनाई जा रही हैं। कमेटी में उस वार्ड या पिंड के इज्जतदार लोग, रिटायर्ड टीचर, रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर, युवा और सरपंच आदि को शामिल किया जा रहा है। कमेटी का पहला काम उस गांव या वार्ड में नशा बेचने-खरीदने वाले लोगों की जानकारी देना है।

नशेड़ियों की जानकारी देने के लिए सरकार ने बनाया एप: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि कई लोगों को डर लगता है कि नशा तस्करो की जानकारी देने पर वे उनके परिवार को मार डालेंगे या तंग करेंगे। इसलिए पंजाब सरकार ने एक एप बनाया है। वीडीसी के हर सदस्य के फोन में वह ऐप है। लोग उस एप पर जानकारी दें, उनकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा। इसलिए डरने की जरूरत नहीं है। अब तक कई वीडीसी ने जानकारी दी है और कई सदस्यों ने कहा है कि अब उन्हें डर नहीं लगता, क्योंकि पूरा गांव उनके साथ है। कमेटी का दूसरा काम गांव में नशे से पीड़ित लोगों का इलाज कराने के लिए उन्हें पास के सेंटर में ले जाना है। ताकि वे नशे से बाहर निकल सकें। कमेटी को अपने पिंड को नशा मुक्त करने के लिए जो सभी कदम उठाने पड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि ऐप में दी गई जानकारी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचती है और उस पर एक्शन लिया जाता है। अगर कोई पुलिसवाला स्थानीय स्तर पर अच्छा काम करता है, तो उसे इनाम मिलेगा। लेकिन अगर कोई पुलिसवाला नशे वालों के साथ मिला हुआ पाया गया, तो उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। वीडीसी को केवल 10 सदस्यों तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि धीरे-धीरे पूरे गांव को इसमें शामिल करना है। अगर सारा गांव मिल जाएगा तो किसी की हिम्मत नहीं होगी कि वह नशा बेच सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।