LaluTejashwi to put Nitish national anthem controversy to public effigy burning in every district on Saturday नीतीश के राष्ट्रगान विवाद को जनता के बीच ले जाएंगे लालू-तेजस्वी, शनिवार को हर जिले में पुतला दहन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश के राष्ट्रगान विवाद को जनता के बीच ले जाएंगे लालू-तेजस्वी, शनिवार को हर जिले में पुतला दहन

  • राजद के प्रदेश महासचिव रणविजय साहू ने इसकी जानकारी दी। कहा कि राष्ट्रगान का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी इस मामले को जन जन तक ले जाएगी। इसी के तहत शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा।

Fri, 21 March 2025 05:03 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
नीतीश के राष्ट्रगान विवाद को जनता के बीच ले जाएंगे लालू-तेजस्वी, शनिवार को हर जिले में पुतला दहन

राष्ट्रगान के दौरान नीतीश कुमार के वीडियो पर सियासी बबाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। लालू, तेजस्वी की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल(राजद) ने इस मामले को जनता के बीच ले जाने का प्लान बनाया है। शुक्रवार को बिहार विधानसभा और विधान परिषद की कार्रवाई इसी मामले की भेंट चढ़ गई। अब राजद के कार्यकर्ता सभी जिलों में बिहार सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन करेंगे। गुरुवार को सेपक टकरा विश्वकप के उद्घाटन के दौरान जब राष्ट्रगान गाया जा रहा था तब नीतीश कुमार के बगल में खड़े अधिकारी को टोकने टोकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

राजद के प्रदेश महासचिव रणविजय साहू ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी इस मामले को जन जन तक ले जाएगी। इसी के तहत शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर नीतीश कुमार की गतिविधियों को उजागर किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम पर तेजस्वी के तंज पर जेडीयू भड़का, नीरज बोले- नीतीश सजायाफ्ता के बेटे नहीं

शुक्रवार को विधानसभा और विधान परिषद में विपक्षी दल राजद ने जोरदार हंगामा किया। विधान परिषद की कार्रवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे को उठाया। स्पीकर नंद किशोर यादव ने उन्हें प्रश्नकाल के बाद यह मामला रखने को कहा। लेकिन राजद के विधायक शांत नहीं हुए। वे पोस्टर लेकर नारेबाजी करते सदन के वेल में आ गए। ज्यादा शोर शराबा देख स्पीकर ने दो बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। दूसरी पाली में भी यही हाल रहा। सदन शुरू होते ही राजद विधायक हंगामा करने लगे। मात्र चार मिनट की कार्यवाही के बाद सदन को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। कुल मिलाकर सदन 12 मिनट तक चल पाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिमाग काम नहीं कर रहा तो बेटे को सीएम बना दो, राबड़ी की नीतीश को नसीहत

विधान परिषद में भी ऐसा ही नजारा दिखा। राबड़ी देवी समेत अन्य विपक्षी सदस्य मुख्यमंत्री से माफी मांगने की मांग करने लगे। सदस्य लगातार नारेबाजी करते रहे। ऐसी हालत में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने विधान परिषद की कार्रवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया। विधानमंडल परिसर में नेता विरोधि दल राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार को ऐसा नहीं करना चाहिए। पूरा देश उनको देख रहा है कि राष्ट्रगान के दौरान क्या कर रहे हैं। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान का अपमान करने पर तीन साल की सजा का प्रावधान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश नॉर्मल नहीं हैं, राबड़ी देवी को सदन में इशारा करते हैं; क्या बोले तेजस्वी?

उधर दिल्ली में भी यह मुद्दा गरमाया रहा। संसद परिसर में राजद के सांसदों ने जमकर नारेबाजी की। पाटलिपुत्र सांसद मीसा भारती और राज्यसभा सदस्य मनोज झा के नेतृत्व में राजद सांसदों ने जमकर नारेबाजी की। राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाते हुए सांसदों ने नीतीश कुमार से माफी मांगने को कहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 साल से पहले ही धरती खत्म हो जाएगी; नीतीश कुमार को आ गया गुस्सा
ये भी पढ़ें:विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी में क्यों हुई भिड़ंत?
ये भी पढ़ें:पटना में निशांत को लेकर JDU कार्यकर्ताओं ने लगाए पोस्टर, दो मांगें भी रखी
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार के बेटे पर अश्विनी चौबे का बड़ा बयान, कहा- CM मैटेरियल हैं निशांत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।