Top 10 PHOTOS of Nepal protest clash between riot police and demonstrators over social media ban सड़क पर उतरा सोशल मीडिया बैन का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए नेपाल में विरोध प्रदर्शन का हाल
More
Hindi Newsफोटोसड़क पर उतरा सोशल मीडिया बैन का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए नेपाल में विरोध प्रदर्शन का हाल

सड़क पर उतरा सोशल मीडिया बैन का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए नेपाल में विरोध प्रदर्शन का हाल

नेपाल में सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में युवा सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए फेसबुक, वॉट्सऐप और एक्स सहित 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाकर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने का आरोप लगाया। 

DeepakMon, 8 Sep 2025 04:42 PM
1/10

गुस्से की आग

विरोध प्रदर्शन के दौरान नेपाली युवाओं ने बड़े पैमाने पर आगजनी की। तस्वीर में नजर आ रहा है कि किस तरह से बैरिकेडिंग के पास आग लगा दी गई और धुआं उठ रहा है।

2/10

फूट गया सिर

नेपाली संसद के बाहर भी विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग भी किया। एक नेपाली युवक के सिर में गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा।

3/10

घायल हुआ पुलिस जवाब

विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने खूब पत्थर चलाए। इससे कई लोग घायल भी हुए हैं। नेपाली पुलिस के एक जवान के सिर में भी चोट लगी है।

4/10

गुस्से की झलक

नेपाली सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों में काफी ज्यादा गुस्सा है। एक प्रदर्शनकारी विरोध प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करता हुआ।

5/10

संसद भवन के गेट पर

विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी गुस्से में संसद भवन के एंट्रेंस गेट पर भी चढ़ गए। इस दौरान इन लोगों ने झंडे लहराकर अपना विरोध जताया।

6/10

पुलिस से बचने को भागे

नेपाल में प्रदर्शन कर रहे लोगों को जब पुलिस ने दौड़ाया तो वहां से भागने लगे। पुलिस से बचने के लिए भागता युवक और पीछे कुछ अन्य लोग दीवार कूद रहे हैं।

7/10

हिम्मत तो देखिए

सामने पुलिस के जवान खड़े हैं, दंगारोधक बल मौजूद है, इसके बावजूद नेपाल में प्रदर्शनकारी दु:साहस करते नजर आए। एक प्रदर्शनकारी आंसू गैस का गोला पुलिसवालों की तरफ फेंक रहा है।

8/10

दु’:साहस

पुलिस के बल प्रयोग और अन्य उपायों का भी प्रदर्शनकारियों पर कोई असर नहीं दिखा। पुलिस ने आंसू गैस के गोल फेंके, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी जगह पर जमे रहे।

9/10

एंबुलेंस को भी नहीं छोड़ा

विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस को भी नहीं छोड़ा। मौके पर मौजूद एंबुलेंस में से उठता धुआं खुद सारी कहानी बयां कर रहा है।

10/10

जोश में खोया होश

नेपाली युवकों ने जोश में होश खो दिया। एक प्रदर्शनकारी युवक संसद के बाहर आक्रामक अंदाज में पुलिस की तरफ पत्थर फेंकता हुआ।