these bollywood actresses share good bond with their sister in laws see बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेज का अपनी ननद के साथ है खास रिश्ता, अक्सर शेयर करती हैं तस्वीरें
More
Hindi Newsफोटोबॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेज का अपनी ननद के साथ है खास रिश्ता, अक्सर शेयर करती हैं तस्वीरें

बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेज का अपनी ननद के साथ है खास रिश्ता, अक्सर शेयर करती हैं तस्वीरें

  • बॉलीवुड एक्ट्रेसेज अपनी ननद के साथ खास रिश्ता शेयर करती हैं। कई मौकों पर इन एक्ट्रेसेज को अपनी ननद के साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा गया है। वहीं फंक्शन हो या हाउस पार्टी ये ननद-भाभी की जोड़ी अक्सर साथ नजर आती है।

Usha ShrivasTue, 11 March 2025 12:42 PM
1/9

बॉलीवुड की ननद-भाभी की जोड़ी

बॉलीवुड एक्ट्रेसेज काजोल, करीना कपूर, माधुरी दीक्षित, अनुष्का शर्मा समेत ये एक्ट्रेसेज अक्सर अपनी ननद के साथ देखी गई हैं। इनकी साथ में तस्वीरें भी सामने आई हैं। आपस में अच्छा रिश्ता शेयर करती हैं ये ननद-भाभी की जोड़ी।

2/9

शिल्पा शेट्टी-रीना कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी अपने कई फैमिली हॉलिडेज पर पति राज कुंद्रा की बहन, ननद रीना कुंद्रा के साथ देखी गई हैं। शिल्पा ने रीना के लिए पोस्ट भी शेयर किए हैं। दोनों के बीच दोस्तों जैसा रिश्ता है।

3/9

ट्विंकल खन्ना-अल्का भाटिया

ट्विंकल खन्ना पति अक्षय कुमार की बहन अल्का भाटिया के करीब हैं। दोनों अक्सर पारिवारिक फंक्शन में साथ देखे गए हैं। अल्का अपने इंटरव्यूज में भाई-भाभी को खास बता चुकी हैं। दोनों का रिश्ता खास है। ट्विंकल ननद की बेटी सिमर के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी खुश हैं।

4/9

करीना कपूर-सबा और सोहा खान

पटौदी परिवार की बहू करीना कपूर अक्सर अपनी दोनों ननद के साथ नजर आती हैं। सबा की बेटी अक्सर करीना के घर उनके दोनों बेटों के साथ खेलती नजर आती हैं। राखी हो या भाईदूज करीना हमेशा अपनी दोनों ननद के लिए घर पर खास इंतजाम रखती हैं। सबा और सोहा भी भाभी करीना के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

5/9

माधुरी दीक्षित-सीमा

राम नेने की एक छोटी बहन है सीमा है। माधुरी कई पारिवारिक मुलाकात के दौरान ननद सीमा के साथ देखी गई हैं। एक्ट्रेस ने ननद के साथ तस्वीरें भी शेयर की थीं। दोनों अच्छा रिश्ता शेयर करती हैं।

6/9

आलिया भट्ट-रिद्धिमा कपूर

आलिया भट्ट और रिद्धिमा कपूर में उम्र का फर्क है। लेकिन दोनों के रिश्ते में दोस्ती है जो इनकी तस्वीरों में नजर आता है। नए साल के जश्न में मौके पर आलिया ने ननद रिद्धिमा के साथ सेलिब्रेशन किया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई थीं।

7/9

अनुष्का शर्मा-भावना कोहली ढींगरा

विराट कोहली अपनी बड़ी बहन भावना कोहली ढींगरा से कम ही मिल पाते हैं। स्टार कपल क्रिकेट टूर्नामेंट की वजह से अक्सर देश से बाहर ही होते हैं। लेकिन जब भी मुलाकात होती है वो बेहद खास होती है। भावना अपने सोशल मीडिया पर भाई-भाभी की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अनुष्का भी अपनी बड़ी ननद के साथ खास रिश्ता शेयर करती हैं।

8/9

काजोल-नीलम देवगन

काजोल, पति अजय देवगन की छोटी बहन नीलम देवगन के साथ दोस्ती वाला रिश्ता शेयर करती हैं। दोनों के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक दूसरे के साथ कई तस्वीरें हैं जिन्हें देखकर कहना गलत नहीं होगा कि दोनों ननद-भाभी के बीच दोस्ती का रिश्ता बेहद गहरा है।

9/9

दीपिका पादुकोण-रितिका भगनानी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बहन रितिका को कम ही मौकों पर साथ देखा गया है। लेकिन रणवीर अपने इंटरव्यूज में दोनों के रिश्ते के बारे में देखा गया है। रितिका को कई बार स्टार कपल के बाहर देखा गया है। एक्ट्रेसेज की बेटी दुआ के जन्म के समय रितिका भाभी दीपिका के लिए मौजूद थीं।