tecno spark 50 5g 6500mah battery phone sale live check price 16,999 रुपये के TECNO SPARK 50 5G से बिना नेटवर्क कर सकेंगे कॉल, पहली सेल शुरू
More
Hindi Newsफोटो16,999 रुपये के TECNO SPARK 50 5G से बिना नेटवर्क कर सकेंगे कॉल, पहली सेल शुरू

16,999 रुपये के TECNO SPARK 50 5G से बिना नेटवर्क कर सकेंगे कॉल, पहली सेल शुरू

TECNO SPARK 50 5G Sale live: बड़ी बैटरी वाला किफायती स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो नया TECNO SPARK 50 5G एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। फोन की पहली सेल शुरू हो गई है। फोन नो नेटवर्क कम्युनिकेशन फीचर के साथ आता है। देखें कीमत और फीचर्स की डिटेल

Arpit SoniFri, 3 April 2026 12:31 PM
1/5

TECNO SPARK 50 5G: कीमत

TECNO SPARK 50 5G की कीमत भारत में 4GB+128GB वेरिएंट के लिए 16,999 रुपये है। जबकि, इसके 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। इसे Fantasy Purple, Mint Green, Ink Black और Champagne Gold जैसे कलर्स में खरीदा जा सकेगा। ग्राहक इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon, Flipkart से खरीदा जा सकेगा। सेल 3 अप्रैल को दोपहर 12PM शुरू हो गई है।

2/5

TECNO SPARK 50 5G: डिस्प्ले

TECNO SPARK 50 5G फोन में 6.78 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 560 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। यह 240 हर्ट्ज टच सैम्पलिंग रेट के साथ आता है। फोन में मजबूत बिल्ड मिलती है। यह 1.5m ड्रॉप रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है, यानी अचानक गिरने पर टूटेगा नहीं। फोन नो नेटवर्क कम्युनिकेशन फीचर के साथ आता है।

3/5

TECNO SPARK 50 5G: कैमरा

फोन के रियर में 50MP मेन लेंस दिया गया है जिसके साथ में LED फ्लैश भी है। फ्रंट में, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।

4/5

TECNO SPARK 50 5G: बैटरी

TECNO SPARK 50 5G में 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। चार्जिंग के लिए, टाइप-सी पोर्ट दिया है। फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP64 Pro रेटिंग के साथ आता है।

5/5

TECNO SPARK 50 5G: प्रोसेसर

TECNO SPARK 50 5G फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट लगा है। यह प्रोसेसर 6nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। ग्राफिक्स के लिए फोन में आर्म माली-G57 MC2 जीपीयू लगा है। साथ में 6GB LPDDR4x तक रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्डसे स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर रन करता है। फोन में 18GB तक एक्सटेंडेड रैम का सपोर्ट मिलता है।