Who scored fastest century in an IPL run chase Finn Allen also makes the top 10 list Vaibhav sooryavanshi number one IPL में रन चेज करते हुए सबसे तेज शतक किसने लगाया? फिन एलेन भी टॉप-10 की सूची में शामिल
More
Hindi NewsफोटोखेलIPL में रन चेज करते हुए सबसे तेज शतक किसने लगाया? फिन एलेन भी टॉप-10 की सूची में शामिल

IPL में रन चेज करते हुए सबसे तेज शतक किसने लगाया? फिन एलेन भी टॉप-10 की सूची में शामिल

शुक्रवार, 8 मई को कोलकाता नाइट राडइर्स के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने 47 गेंदों में रन चेज के दौरान शतक जड़कर इतिहास के सुनहरे अक्षरों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वे IPL में चेज करते हुए सबसे तेज शतक जड़ने वाले 10वें बल्लेबाज बन गए हैं। आइए टॉप-10 की लिस्ट देखते हैं।

Vimlesh Kumar BhurtiyaSat, 9 May 2026 07:48 PM
1/11

फिन एलेन ने जड़ा तूफानी शतक

शुक्रवार, 8 मई को कोलकाता नाइट राडइर्स के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने 47 गेंदों में रन चेज के दौरान शतक जड़कर इतिहास के सुनहरे अक्षरों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वे IPL में चेज करते हुए सबसे तेज शतक जड़ने वाले 10वें बल्लेबाज बन गए हैं। आइए टॉप-10 की लिस्ट देखते हैं।

2/11

वैभव सूर्यवंशी

आईपीएल के इतिहास में रन चेज करते हुए सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम है, जिन्होंने साल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 35 गेंदों में शतक जड़ दिया था। 15 वर्षीय इस प्लेयर के नाम यह विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। वे आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भी दूसरे बल्लेबाज हैं।

3/11

युसूफ पठान दूसरे पायदान पर

साल 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ युसूफ पठान ने धमाकेदार पारी खेली थी और 37 गेंदों में ही शतक जड़ दिया था। वे आईपीएल के इतिहास में चेज के दौरान सबसे तेज शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।

4/11

डेविड मिलर तीसरे स्थान पर

सूची में तीसरे नंबर पर डेविड मिलर का नाम है, जिन्होंने साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 38 गेंदों लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक जड़ दिया था।

5/11

अभिषेक शर्मा चौथे नंबर पर

आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में चौथे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं। उन्होंने साल 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 40 गेंदों में शतक जड़ दिया था।

6/11

विल जैक्स नंबर 5 पर

इस सूची में विल जैक्स का नाम पांचवे स्थान पर है, जिन्होंने साल 2024 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 41 गेंदों में शतक जड़ दिया था और टीम को विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दिलाई थी।

7/11

एडम गिलक्रिस्ट नंबर 6 पर

इस लिस्ट में 6वें स्थान पर एडम गिलक्रिस्ट का नाम है। उन्होंने साल 2008 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 42 गेंदों में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतकीय पारी खेली थी।

8/11

जॉनी बैरिस्टो 7 स्थान पर

आईपीएल के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे तेज शतकीय पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की सूची में जॉनी बैरिस्टो 7वें स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 45 गेंदों में शतक जड़ दिया था।

9/11

सनथ जयसूर्या 8वें नंबर पर

सनथ जयसूर्या इस सूची में 8वें स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 45 गेंदों में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक जड़ दिया था।

10/11

कैमरन ग्रीन 9वें स्थान पर

कैमरन ग्रीन ने साल 2023 में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 47 गेंदों में शतक जड़ दिया था। वे लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में 9वें स्थान पर हैं।

11/11

फिन एलेन टॉप-10 में शामिल

आईपीएल के इतिहास में चेज करते हुए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब फिन एलेन 10वें स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मैच में सिर्फ 47 गेंदों में ही शतक जड़ दिया है।