Who are the 5 heroes of Gujarat Titans win against Punjab Kings in ipl 2026 46th match Washington Sundar was savior पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की जीत के 5 हीरो कौन-कौन? वाशिंगटन सुंदर ने कमाल कर दिया
More
Hindi Newsफोटोखेलपंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की जीत के 5 हीरो कौन-कौन? वाशिंगटन सुंदर ने कमाल कर दिया

पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की जीत के 5 हीरो कौन-कौन? वाशिंगटन सुंदर ने कमाल कर दिया

GT बनाम PBKS मुकाबले में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला, जहां गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पंजाब को कम टोटल पर ही रोक दिया। यही कारण रहा कि बाद में बल्लेबाजों ने इस लक्ष्य को जैसे तैसे हासिल कर लिया। आज के मैच में गुजरात की जीत के पांच हीरो कौन-कौन रहे, जानिए।

Vimlesh Kumar BhurtiyaMon, 4 May 2026 12:16 AM
1/7

गुजरात ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया

आईपीएल 2026 के 46वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया यह मैच काफी रोमांचक रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 164 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे गुजरात टाइटंस ने 19.5 ओवर में हासिल कर लिया।

2/7

गुजरात की जीत के पांच हीरो कौन-कौन?

आज के मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी पंजाब किंग्स पर हावी रहे। इस मुकाबले में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला जहां गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पंजाब को कम टोटल पर ही रोक दिया और यही कारण रहा कि बाद में बल्लेबाजों ने इस लक्ष्य को जैसे तैसे हासिल कर लिया। आज के मैच में गुजरात की जीत के पांच हीरो कौन-कौन से रहे, जानिए।

3/7

वाशिंगटन सुंदर जीत के सबसे बड़े हीरो

गुजरात टाइटंस की इस जीत के सबसे बड़े हीरो वाशिंगटन सुंदर रहे। उन्होंने आज के मैच में 23 गेंदों में 40 रन की दमदार पारी उस वक्त खेली, जब गुजरात टाइटंस को सबसे ज्यादा इसकी जरूरत थी। उन्होंने आखिरी गेंद पर जब मैच फंसा हुआ था छक्का लगाकर फिनिश किया और हीरोगीरी का तमगा हासिल किया। आज के मैच में सुंदर ने 5 चौके और 1 छक्का जड़ा। उन्होंने 173.91 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। वाशिंगटन सुंदर प्रदर्शन- 23 गेंदों में 40 रन, 5 चौके, 1 छक्का, 173.91 की स्ट्र्राइक रेट।

4/7

अरशद खान ने भी बल्ले से किया कमाल

इस मैच में दूसरे सबसे बड़े हीरो अरशद खान बनकर उभरे। उन्होंने भले ही आज के मैच में अपनी गेंदबाजी में कोई भी विकेट हासिल ना किया हो, लेकिन बल्लेबाजी के माध्यम से टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आखिरी ओवर में उनके द्वारा लगाया गया चौका बेशकीमती था। उन्होंने आज के मैच में 5 गेंदों में 8 बहुमूल्य रन बनाए। गेंदबाजी में उन्होंने 3 ओवर में 29 रन दिए जो किफायती कहा जा सकता है। अरशद खान प्रदर्शन- आखिरी ओवर में बेशकीमती रन। कुल- 5 गेंदों में 8 रन, गेंदबाजी में 3 ओवर 29 रन, कोई विकेट नहीं।

5/7

साई सुदर्शन की बहुमूल्यअर्धशतकीय पारी

आज के मैच में गुजरात टाइटंस की ओर से जब कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ठीक से टिक नहीं पा रहा था तब 41 गेंदों में 57 रनों की बहुमूल्य पारी खेली और सही मायने में कहें तो साई सुदर्शन ने ही गुजरात की जीत की आधारशिला रखी। उन्होंने इस मैच में 5 चौके और 1 छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 139.02 का रहा। साई सुदर्शन प्रदर्शन- 41 गेंदों में 57 रन, 5 चौके, 1 छक्का, 139.02 की स्ट्राइक रेट।

6/7

मोहम्मद सिराज और रबाडा का कहर

रविवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात के गेंदबाजों ने कहर बरपाया। मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट चटकाए, वहीं रबाडा ने 4 ओवर में 22 रन दिए और 2 विकेट भी झटके। इन दोनों खिलाड़ियों को जीत का चौथा हीरो माना जा सकता है, जिन्होंने काफी कम रनों के स्कोर पर पंजाब किंग्स को रोकने में मदद की। प्रदर्शन- मोहम्मद सिराज (4 ओवर 28 रन, 2 विकेट) कगिसो रबाडा ( 4 ओवर 22 रन, 2 विकेट)

7/7

जेसन होल्डर और राशिद खान का जलवा

आज का मैच जेसन होल्डर के बल्ले से भले ही औसत गया हो, लेकिन गेंदबाजी से उन्होंने कहर बरपा दिया। होल्डर ने आज के मैच में 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए। राशिद खान ने भी मुकाबले में किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर एक विकेट लिया। ये दोनों खिलाड़ी जीत के पांचवें हीरो हैं। जेसन होल्डर, 4 ओवर, 24 रन चार विकेट, 6 की इकोनॉमी, राशिद खान, 4 ओवर 32 रन 1 विकेट।