1/6IPL 2026 के 64वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की जरूरी जीत के पांच सुपर हीरो कौन-कौन से खिलाड़ी रहे आइए आपको बताते हैं। इससे पहले जान लीजिए कि लखनऊ की टीम ने मंगलवार को खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 221 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे राजस्थान रॉयल्स ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की जीत के सबसे बड़े हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे। उन्होंने इस मुकाबले में लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 38 गेंदों में 10 छक्के और 7 चौकों की मदद से 244.75 की स्ट्राइक रेट से 93 रन बनाए और मुश्किल लग रह मैच को एकतरफा कर दिया। वैभव सूर्यवंशी प्रदर्शन- 38 गेंदों में 93 रन, 7 चौके, 10 छक्के, 244.74 का स्ट्राइक रेट

राजस्थान रॉयल्स को आज के मैच में मिली जीत के हीरो यशस्वी जायसवाल भी रहे। उन्होंने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और 23 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 186.96 की बढ़िया स्ट्राइक रेट से कुल 43 रन बनाए। जायसवाल ने आज के मैच में कप्तानी भी ठीक की। यशस्वी जायसवाल प्रदर्शन- 23 गेंदों में 43 रन, 8 चौके, 1 छक्का, 186.96 की स्ट्राइक रेट।

राजस्थान की इस जीत के हीरो जुरैल भी रहे। आमतौर पर देखा गया है कि ओपनिंग जोड़ी के आउट होने के बाद राजस्थान की टीम बिखर जाती है लेकिन कल के मैच में जुरैल ने 38 गेंदों में 53 रन 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से बनाकर मिडिल के ओवरों में टीम को मजबूती दी और लक्ष्य की ओर आगे बढ़ाया। ध्रुव जुरैल प्रदर्शन- 38 गेंदों में 53 रन, 3 चौके, 3 छक्के, 139.47 का स्ट्राइक रेट।

आखिरी के ओवरों में लग रहा था कि मुकाबला फंस सकता है लेकिन उस वक्त डोनावन फरेरा ने अच्छी बल्लेबाजी की और 10 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके की मदद से 16 रन बनाए। उन्होंने छक्का जड़कर मैच को फिनिश किया। डोनावन फरेसा प्रदर्शन- 10 गेंदों में 16 रन, 1 चौका, 1 छक्का, 160 की स्ट्राइक रेट।

हाई स्कोरिंग मैच में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज यशराज पुंजा किफायती साबित हुए और जीत के बड़े हीरो रहे। उन्होंने चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट हासिल किए। यशराज पुंजा प्रदर्शन- 4 ओवर 35 रन दो विकेट, 8.80 की इकोनॉमी।
