1/7आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स पर 77 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 230 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, जिसके जबाव में राजस्थान की टीम 17वें ओवर में 152 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हासिल की गई इस विशाल जीत में गुजरात टाइटंस के कौन से पांच खिलाड़ियों का सबसे बड़ा हाथ रहा और वे मैच जिताने में सफल रहे, यानी जीत के 5 हीरो कौन-कौन रहे, आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की जीत के सबसे बड़े हीरो राशिद खान रहे। उन्होंने बैटिंग के लिए अनुकूल पिच में इस तरह की गेंदबाजी की कि चोंटी के चार बल्लेबाज बिना कुछ किए पवेलियन लौट गए। उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी में 8.20 की इकोनॉमी के साथ सिर्फ 33 रन खर्च किए और चार बड़े विकेट हासिल किए। राशिद खान प्रदर्शन - 4 ओवर 33 रन, 8.20 की इकोनॉमी, 4 विकेट।

कल के मैच में गुजरात टाइटंस की जीत के दूसरे हीरो के रूप में कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर को संयुक्त रूप से शामिल कर सकते हैं। वैभव सूर्यवंशी की बड़ी विकेट लेने के कारण भले ही मोहम्मद सिराज ने चार ओवर में 55 रन खर्चे वे भी जीत के हीरो में से एक हैं। कगिसो रबाडा ने आज के मैच में 3 ओवर में 33 रन देकर 3 बहुमूल्य विकेट लिए, वहीं डोल्डर ने 3 पुच्छले बल्लेबाजों को आउट करके मैच खत्म किया। कगिसो रबाडा प्रदर्शन- 3 ओवर 33 रन 2 विकेट। जेसन होल्डर प्रदर्शन -2.3 ओवर 12 रन, 3 विकेट। मोहम्मद सिराज प्रदर्शन- 4 ओवर 55 रन, वैभव सूर्यवंशी का विकेट।

गुजरात टाइटंस की जीत में बड़ा हाथ कप्तान शुभमन गिल की तूफानी शुरुआत और कप्तानी पारी का भी रहा। उन्होंने अपनी टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया और तेज गति से रन बनाए। गिल ने 44 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 190 से अधिक की स्ट्राइक रेट से ना सिर्फ 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली, बल्कि अच्छी कप्तानी करके टीम को जीत भी दिलाई। वे इस जीत के बड़े नायक बनकर उभरे। शुभमन गिल- 44 गेंदों में 84 रन, 9 चौके, 3 छक्के, 190 का स्ट्राइक रेट, अच्छी कप्तानी

कल के मैच में वाशिंगटन सुंदर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 गेंदों में 37 रनों की तूफानी पारी खेलकर ना सिर्फ अच्छा फिनिश दिया, बल्कि 2 ओवर 5 की इकोनॉमी से सिर्फ 10 रन देते हुए शानदार गेंदबाजी की। उनके हरफनमौला प्रदर्शन से टीम को जीतने में मदद मिली। वाशिंगटन सुंदर प्रदर्शन- 20 गेंदों में 37 रन दो चौके, 3 छक्के, 185 का स्ट्राइक रेट, गेंदबाजी- 2 ओवर में 5 की इकोनॉमी से 10 रन, कोई विकेट नहीं।

गुजरात टाइटंस की रीढ़ की हड्डी सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने आज के मैच में भी उम्मीद के मुताबिक अर्धशतकीय पारी खेली और 36 गेंदों में 55 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पारी की शुरुआती टोन को सेट किया, जिसकी वजह से उनकी टीम 200 से अधिक के स्कोर को प्राप्त करने में सफल रही। साईं सुदर्शन प्रदर्शन- 36 गेंदों में 55 रन, 6 चौके, 2 छक्के, 152.78 का स्ट्राइक रेट।
