Who are 5 culprits of Mumbai Indians defeat against CSK ipl 2026 match 44th Hardik Pandya suryakumar yadav CSK के खिलाफ मुंबई इंडियंस की हार के 5 गुनहगार कौन-कौन? हार्दिक पांड्या सबसे बड़े दोषी
More
Hindi NewsफोटोखेलCSK के खिलाफ मुंबई इंडियंस की हार के 5 गुनहगार कौन-कौन? हार्दिक पांड्या सबसे बड़े दोषी

CSK के खिलाफ मुंबई इंडियंस की हार के 5 गुनहगार कौन-कौन? हार्दिक पांड्या सबसे बड़े दोषी

Who are 5 culprits of Mumbai Indians defeat against CSK IPL 2026 के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को एक बार फिर करारी शिकस्त दी है। मुंबई इंडियंस की हार के 5 गुनहगार कौन-कौन से खिलाड़ी रहे, जिनकी वजह से टीम को एक बार फिर हार का मुंह देखना पड़ा आइए आज हम आपको बताते हैं।

Vimlesh Kumar BhurtiyaSun, 3 May 2026 01:05 AM
1/8

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराया

आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को एक बार फिर करारी शिकस्त दी है। पिछले मुकाबले में 100 रन से अधिक के अंतर से जीत हासिल करने के बाद इस बार येलो आर्मी ने 8 विकेट से परास्त किया है।

2/8

18.1 ओवर में ही चेज कर लिया टारगेट

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 160 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 18.1 ओवर में आसानी से सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 8 विकेट से जीत दर्ज की।

3/8

कौन-कौन हैं मुंबई की हार के 5 गुनहगार

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की हार के 5 गुनहगार कौन-कौन से खिलाड़ी रहे, जिनकी वजह से टीम को एक बार फिर हार का मुंह देखना पड़ा आइए आज हम आपको बताते हैं।

4/8

कप्तान हार्दिक पांड्या सबसे बड़े दोषी

मुंबई इंडियंस की हार के सबसे बड़े दोषी कप्तान हार्दिक पांड्या ही रहे। हार्दिक का बल्ला इस सीजन लगातार फ्लॉप चल रहा है और उन्होंने आज के मैच में भी बहुत औसत प्रदर्शन दिया। हार्दिक ने 23 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 78.26 की स्ट्राइक रेट के साथ 18 रन बनाए। उनकी गेंदबाजी भी औसत रही और उन्होने 2 ओवर में 17 दिए, लेकिन कोई विकेट हाथ नहीं लगा। हार्दिक जैसे क्लच प्लेयर का इस तरह से अप्रभावी रहना मुंबई इंडियंस की हार का बड़ा कारण रहा। हार्दिक पांड्या प्रदर्शन- बल्लेबाजी 23 गेंदों में 18 रन, 2 चौके, 78.26 का स्ट्राइक रेट। गेंदबाजी- 2 ओवर 17 रन कोई विकेट नहीं।

5/8

तिलक वर्मा भी एक गुनहगार 

आज के मैच में मुंबई इंडियंस की हार के बड़े गुनहगारों में तिलक वर्मा का हाथ भी है। तिलक वर्मा आज के मैच में 8 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 5 रन ही बना सके। आज मुंबई इंडियंस को शुरुआती झटकों के बाद खासकर सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद बड़ी पारी की जरूरत थी, लेकिन वे डिलीवर नहीं कर पाए। तिलक के लिए एक शतक को छोड़ दें तो यह सीजन बहुत ही औसत जा रहा है। तिलक वर्मा प्रदर्शन - 8 गेंदों में 5 रन।

6/8

विल जैक्स भी लिस्ट में 

विल जैक्स को मुंबई इंडियंस इन दिनों सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में उपयोग कर रही है। हालांकि, वे अब तक कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं और आज के मैच में भी 5 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 1 रन ही बना सके। सही मायनों में यहीं से मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों पर दबाव बनना शुरू हुआ था। विल जैक्स प्रदर्शन- 5 गेंदों में 1 रन।

7/8

सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी लय

भारतीय टी-20 टीम के कप्तान और मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ की हड्डी सूर्यकुमार यादव के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने की तरह ही जा रहा है। वे एक बार फिर फेल हो गए। आज के मैच में उन्होंने 12 गेंजों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। वे अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन लय को मेंटेन नहीं कर सके। सूर्या के मैदान पर रहने से मुंबई तेज गति से रन बना रही थी। उनके आउट होते ही सभी बल्लेबाज तास के पत्तों की तरह ढेर होते गए। आज के मैच में हार के लिए सूर्या भी बड़े दोषी हैं। सूर्यकुमार यादव प्रदर्शन- 12 गेंदों में 21 रन, 3 चौके, 1 छक्का, 175 का स्ट्राइक रेट।

8/8

ट्रेंट बोल्ड ने नहीं दिलाया विकेट

इस सीजन मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी भी काफी औसत रही है। एक तरफ जहां चेन्नई के गेंदबाजों ने शुरूआती ओवरों में रनों में लगाम लयाया और विकेट चटकाए, वहीं बुमराह के अलावा मुंबई इंडियंसे के बाकी गेंदबाज ऐसा करने में असफल रहे। ट्रेंट बोल्ड आज के मैच में काफी महंगे साबित हुए। वे भी मैच की हार के बड़े गुनहगार हैं। ट्रेंट बोल्ड प्रदर्शन- 3.1 ओवर, 27 रन, 11.70 की इकोनॉमी, 0 विकेट।