Who are 10 Most Expensive players in IPL 2026 Auction 19 and 20 year olds have become millionaires कौन हैं IPL 2026 ऑक्शन के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी? 19 और 20 साल के लड़के बने करोड़पति
More
Hindi Newsफोटोखेलकौन हैं IPL 2026 ऑक्शन के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी? 19 और 20 साल के लड़के बने करोड़पति

कौन हैं IPL 2026 ऑक्शन के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी? 19 और 20 साल के लड़के बने करोड़पति

आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन समाप्त हो गया है। मंगलवार को अबू धाबी में मिनी ऑक्शन में कुल 77 खिलाड़ी बिके। 10 टीमों ने मिलकर 215.45 करोड़ रुपये खर्च किए। चलिए, आपको बताते हैं कि IPL 2026 ऑक्शन के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन हैं?

Md.Akram Wed, 17 Dec 2025 05:07 PM
1/10

कैमरन ग्रीन

आईपीएल 2026 ऑक्शन में कैमरन ग्रीन ने महफिल लूटी। वह 19वें सीजन के लिए ऑक्शन के सबसे महंगे प्लेयर रहे। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रीन को कोलकाता नाइट राडर्स (केकेआर) ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस दो करोड़ था। ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी प्लेयर बन चुके हैं।

2/10

 मथीशा पथिराना

श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना पर भी पैस बरसा। उन्हें केकेआर ने 18 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। पथिराना का बेस प्राइस दो करोड़ था। वह आईपीएल में सबसे महंगे श्रीलंकाई प्लेयर बन गए हैं।

3/10

कार्तिक शर्मा

राजस्थान के विकेटकीपर कार्तिक शर्मा के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने खजाना खोला। वह 14 करोड़ 20 लाख रुपये में सीएसके का हिस्सा बने। 19 साल के कार्तिक संयुक्त रूप से आईपीएल के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर (जिसने कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला) बन गए हैं। उनका बेस प्राइस 30 लाख था।

4/10

प्रशांत वीर

उत्तर प्रदेश के ऑलराउंडर प्रशांत वीर भी करोड़पति बन गए हैं। 20 साल के प्रशांत को सीएसके ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस भी 30 लाख था। प्रशांत और कार्तिक पहली बार आईपीएल खेलेंगे।

5/10

लियाम लिविंगस्टोन

लिस्ट में पांचवें नंबर पर इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन हैं। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने 13 करोड़ रुपये में स्क्वॉड में शामिल किया। लिविंगस्टोन का बेस प्राइस दो करोड़ था।

6/10

मुस्तफिजुर रहमान

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान आगामी सीजन में केकेआर का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके लिए केकेआर ने 9.20 करोड़ रुपये खर्च किए। मुस्तफिजुर का बेस प्राइस दो करोड़ था।

7/10

जॉश इंग्लिस

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉश इंग्लिस लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का हिस्सा बन गए हैं। उन्हें एलएसजी ने 8 करोड़ 60 लाख रुपये में लिया। इंग्लिस का बेस प्राइस दो करोड़ था।

8/10

आकिब डार

30 लाख रुपये बेस प्राइस वाले आकिब डार की किस्मत भी चमकी। वह 8.40 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) में शामिल हुए। जम्मू और कश्मीर के तेज गेंदबाज के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और एसआरएच ने भी बोल लगाई थी।

9/10

रवि बिश्नोई

भारती स्पिनर रवि बिश्नोई आगामी सीजन में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की ओर से खेलेंगे। दो करोड़ बेस प्राइस वाले बिश्नोई को आरआर ने 7.20 करोड़ में खरीदा।

10/10

वेंकटेश अय्यर

भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर फेहसिस्त में दसवें पायदान पर हैं। वह सात करोड़ रुपये में आरसीबी का हिस्सा बने। उनका बेस प्राइस दो करोड़ था। वेंकटेश को आईपीएल 2025 ऑक्शन में केकेआर ने 23.75 करोड़ में खरीदा था लेकिन वह उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे।