1/7आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 55 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 256 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में आरसीबी की टीम 200 रन ही बना सकी।

शुक्रवार को अहमदाबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस अहम मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत दिलाने में किन 5 खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आज के मैच में हैदराबाद की पारी की टोन सेट की। उन्होंने ढाई सौ से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और जीत में अहम भूमिका निभाई। अभिषेक ने दमदार अर्धशतक जड़ा। अभिषेक शर्मा प्रदर्शन- 22 गेंदों में 56 रन, चार चौके, पांच छक्के, 254.54 का स्ट्राइक रेट।

ईशान किशन ने एक बार फिर शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने बीच के ओवर में आक्रामक और संयमित बल्लेबाजी की और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। ईशान किशन प्रदर्शन- 46 गेंदों में 79 रन, 8 चौके, 3 छक्के, 171.74 का स्ट्राइक रेट।

हेनरिक क्लासेन भी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के हीरो रहे। उन्होंने 24 गेंदों में 51 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली जिसमें 5 छक्के और 2 चौके शामिल थे। हेनरिक क्लासेन- 24 गेंदों में 51 रन, 2 चौके, 5 छक्के, 212.50 का स्ट्राइक रेट।

नीतीश कुमार रेड्डी ने भी आज के मैच में अंत के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और टीम के स्कोर को 250 से अधिक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। नीतीश कुमार रेड्डी प्रदर्शन- 12 गेंदों में 29 रन, 1 चौका, 3 छक्के, 241.67 का स्ट्राइक रेट।

आज के मैच में जीत हासिल करने में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने भूमिका निभाई उससे कहीं ज्यादा गेंदबाजों की भूमिका रही। ईशान मलिंगा ने चार ओवर में सिर्फ इस पाटा पिच पर 33 रन दिए और दो विकेट लिया, वहीं हर्षल पटेल को भले कोई विकेट ना मिला हो, लेकिन उन्होंने सिर्फ 37 रन खर्चे। साकिब हुसैन ने आज के मैच में कमाल की गेंदबाजी करते हुए ना सिर्फ विराट कोहली का बड़ा विकेट लिया बल्कि चार ओवर में सिर्फ 31 रन खर्चे। ईशान मलिंगा- 4 ओवर 33 रन, 2 विकेट, हर्षल पटेल- 4 ओवर 37 रन कोई विकेट नहीं, साकिब हुसैन- 4 ओवर 31 रन 1 विकेट।
