1/5रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल में नया इतिहास रचने की दहलीज पर हैं। वह आईपीएल में 9 हजार रन कंप्लीट करने से 339 रन दूर हैं। टूर्नामेंट में कोई 8 हजार का आंकड़ा भी नहीं छू सका है। कोहली के खाते में 267 आईपीएल मैचों में 8661 रन हैं, जिसमें 39.54 का औसत रहा। उन्होंने 8 शतक और 63 अर्धशतक जमाए हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा दूसरे पायदान पर हैं। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित ने 272 मुकाबलों में 29.73 के औसत से 7046 रन जुटाए हैं। उन्होंने दो सेंचुरी और 47 फिफ्टी लगाई हैं। रोहित मुंबई इंडियंस (एमआई) का हिस्सा हैं।

पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने आईपीएल में 222 मैचों में 35.25 के औसत से 6769 रन बनाए। उनके बल्ले से दो शतक और 51 अर्धशतक निकले। वह आईपीएल में 2024 में आखिरी बार खेले थे।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ ओपनर डेविड वॉर्नर ने इंडियन प्रीमियर लीग में 184 मुकाबलों में 6769 रन जोड़े, जिसमें 40.52 का औसत है। उन्होंने चार सेंचुरी और 51 फिफ्टी ठोकीं। वॉर्नर अब आईपीएल में नहीं खेलते।

'मिस्टर आईपीएल' के नाम से मशहूर रहे सुरेश रैना फेहरिस्त में पांचवें स्थान पर हैं। पूर्व बल्लेबाज रैना ने 205 आईपीएल मैचों में 5528 रन बटोरे। उनका औसत 32.51 का रहा। रैना के बल्ले से एक शतक और 39 अर्धशतक निकले।
