1/6आईपीएल 2026 में अब तक 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें गई हैं। उन्होंने 10 पारियों में 400 से अधिक रन बना दिए हैं और ये सब 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ किया है।

हालांकि, इस आईपीएल सीजन में वैभव सूर्यवंशी को टक्कर देने वाला एक खिलाड़ी ऐसा है जो उनसे भी अधिक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहा है और अपनी टीम के खास इंपैक्ट भी डाल रहा है। यहां तक कि इस बल्लेबाज को टीम की सह-मालकिन स्नेह भी मिलता है।

इस बल्लेबाज का नाम प्रियांश आर्या है जो पंजाब किंग्स की टीम से बल्लेबाजी करते हैं। प्रियांश आर्या ने साल 2025 के आईपीएल सीजन से अपना डेब्यू किया था और अब वे पंजाब किंग्स की टीम का अहम हिस्सा बन चुके हैं।

पिछले सीजन शतक लगाने वाले प्रियांश आर्या का बल्ला इस सीजन भी जमकर बोल रहा है। उन्होंने आईपीएल 2026 में अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसकी 7 पारियों में 283 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 40.43 का है।

प्रियांश आर्या की बल्लेबाजी की खास बात यह है कि वे इस सीजन 250.44 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक हैं। यहां तक कि वैभव सूर्यवंशी भी उनसे पीछे हैं और उनका स्ट्राइक रेट 237.65 है।

हालांकि, प्रियांश आर्या ने इस सीजन वैभव से अधिक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी जरूर की है, लेकिन रनों के मामले में उनसे अभी पीछे हैं। यह बात ध्यान रखें कि प्रियांश ने अभी वैभव से तीन पारियां कम खेली हैं। वैभव सूर्यवंशी ने अब तक कुल 10 मैच खेले हैं, जिसकी 10 पारियों में 40.40 की औसत से कुल 404 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237. 65 है जो प्रियांश आर्या से कम है।
