Top 7 Bowlers with Most Wickets in IPL Powerplay What is Mohammed Shami position in the list SRH vs LSG IPL 2026 IPL पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 7 गेंदबाज, मोहम्मद शमी लिस्ट में किस नंबर पर?
More
Hindi NewsफोटोखेलIPL पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 7 गेंदबाज, मोहम्मद शमी लिस्ट में किस नंबर पर?

IPL पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 7 गेंदबाज, मोहम्मद शमी लिस्ट में किस नंबर पर?

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के अनुभवी पेसर मोहम्मद शमी ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में महज 9 रन दिए और दो विकेट चटकाए। शमी ने दोनों शिकार पावरप्ले में किए। जानिए, आईपीएल पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 7 गेंदबाज कौन हैं?

Md.Akram Sun, 5 April 2026 04:54 PM
1/7

भुवनेश्वर कुमार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पावरप्ले (शुरुआती छह ओवर) में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर ने पावरप्ले में अभी तक 2328 गेंद डाली हैं और 79 शिकार किए। वह डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा हैं।

2/7

ट्रेंट बोल्ट

फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर ट्रेंट बोल्ट हैं। न्यूजीलैंड के धाकड़ पेसर बोल्ट ने आईपीएल पावरप्ले में 72 विकेट (1614 गेंद) हासिल किए हैं। वह मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए खेलते हैं।

3/7

दीपक चाहर

तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने 67 विकेट झटके हैं। वह पावरप्ले में 1515 गेंद डाल चुके हैं। दीपक भी एमआई स्क्वॉड का हिस्सा हैं।

4/7

संदीप शर्मा

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने पावरप्ले में 62 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने अभी तक शुरुआती छह ओवर में 1698 गेंद फेंकी हैं।

5/7

उमेश यादव

सूची में पांचवे पायदान पर पेसर उमेश यादव हैं। उन्होंने पावरप्ले में 1446 गेंद डालने के बाद 58 शिकार किए। उमेश आईपीएल 2026 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे।

6/7

ईशांत शर्मा

तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने पावरप्ले में 57 शिकार किए हैं। वह शुरुआती छह ओवर में 1521 गेंद फेंक चुके हैं। ईशांत गुजरात टाइटंस (जीटी) का हिस्सा हैं।

7/7

मोहम्मद शमी

लिस्ट में मोहम्मद शमी सातवें नंबर पर हैं। अनुभवी पेसर शमी ने अब तक पावरप्ले में 1500 गेंद फेंकी हैं और 54 विकेट लिए हैं। वह आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए खेल रहे हैं। शमी ने रविवार (5 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 9 रन देकर दो विकेट चटकाए। उन्होंने पावरप्ले में खतरनाक ओपनर अभिषेक शर्मा (शून्य) और ट्रेविस हेड (7) का शिकार किया। अभिषेक पहले ओवर में जबकि हेड तीसरे ओवर में पवेलियन लौटे।