Top 5 Teams with Most Captains In IPL history Ishan Kishan Sunrisers Hyderabad at number three RCB also on the list IPL इतिहास में सबसे ज्यादा कप्तान बदलने वाली टॉप 5 टीमें, हैदराबाद तीसरे नंबर पर; लिस्ट में RCB शामिल
More
Hindi NewsफोटोखेलIPL इतिहास में सबसे ज्यादा कप्तान बदलने वाली टॉप 5 टीमें, हैदराबाद तीसरे नंबर पर; लिस्ट में RCB शामिल

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा कप्तान बदलने वाली टॉप 5 टीमें, हैदराबाद तीसरे नंबर पर; लिस्ट में RCB शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। ईशान किशन आईपीएल 2026 के कुछ मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की कप्तानी करेंगे। IPL इतिहास में सबसे ज्यादा कप्तान बदलने वाली टॉप 5 टीमों की लिस्ट में एसआरएच तीसरे नंबर पर है।

Md.Akram Thu, 19 March 2026 12:02 PM
1/5

पंजाब किंग्स

आईपीएल में सबसे ज्यादा कप्तान बनाने वाली फ्रेंचाइजी पंजाब है। पंजाब की अब तक 17 खिलाड़ी कमान संभाल चुके हैं। श्रेयस अय्यर फिलहाल पंजाब किंगस (पीबीकेएस) के कप्तान हैं। श्रेयस के अलावा युवराज सिंह, कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने, एडम गिलक्रिस्ट, डेविड हसी, जॉर्ज बेली, वीरेंद्र सहवाग, डेविड मिलर, मुरली विजय, ग्लेन मैक्सवेल, आर अश्विन, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, शिकर धवन, सैम करन और जितेश शर्मा ने भी टीम की कप्तानी की।

2/5

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली फ्रेंचाइजी ने 14 कप्तान बदले हैं। दिल्ली कैपिटल्स की बागडोर अब ऑलरांडर अक्षर पटेल के पास है। सहवाग, गौतम गंभीर, दिनेश कार्तिक, जेम्स होप्स, जयवर्धने, डेविड वॉर्नर, केविन पीटरसन, जीपी डुमिनी, जहीर खान, करुण नायर, श्रेयस, ऋष पंत और फाफ डुप्लेसी भी दिल्ली की कमान संभाल चुके।

3/5

सनराइजर्स हैदराबाद

पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। वह एसआरएच के 11वें कप्तान हैं। ऑस्ट्रेलिया के पेसर कमिंस कमर की चोट से पूरी तरह नहीं उबर नहीं पाए हैं। संगकारा, कैमरून व्हाइट, धवन, डेरेन सैमी, वॉर्नर, केन विलियमसन, भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडे और एडेन मार्करम ने भी हैदराबाद की कप्तानी की।

4/5

आरसीबी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल में कुल 9 कप्तान बदले हैं। रजत पाटीदार के पास फिलहाल फ्रेंचाइजी की बागडोर है। उनकी अगुवाई में आरसीबी ने 2025 में आईपीएल का खिताबी सूखा समाप्त किया था। पाटीदार के अलावा राहुल द्रविड़, पीटरसन, अनिल कुंबले, डेनियल विटोरी, विराट कोहली, शेन वॉटसन, डुप्लेसी और जितेश शर्मा आरसीबी के कप्तान रहे।

5/5

मुंबई इंडियंस

पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) ने भी 9 कप्तान बदले हैं। एमआई की कमान अब ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के हाथों में हैं। सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, शॉन पोलक, ड्वेन ब्रावो, रिकी पोंटिंग, रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड से लेकर सूर्यकुमार यादव तक एमआई की कप्तानी की। रोहित के नेतृत्व में फ्रेंचाइजी ने पांच खिताब जीते।