TOP 5 Team India Biggest win in Test Cricket by runs Shubman Brigade Created New History at Birmingham ये हैं टेस्ट क्रिकेट में भारत की 5 सबसे बड़ी जीत, शुभमन ब्रिगेड ने बर्मिंघम में रच डाला नया इतिहास
More
Hindi Newsफोटोखेलये हैं टेस्ट क्रिकेट में भारत की 5 सबसे बड़ी जीत, शुभमन ब्रिगेड ने बर्मिंघम में रच डाला नया इतिहास

ये हैं टेस्ट क्रिकेट में भारत की 5 सबसे बड़ी जीत, शुभमन ब्रिगेड ने बर्मिंघम में रच डाला नया इतिहास

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 336 रनों से जीत दर्ज करने के बाद इतिहास रचा डाला। यह मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला गया। टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है।

Md.Akram Sun, 6 July 2025 11:01 PM
1/5

434 रनों से रौंदा

भारत ने रनों के लिहाज से अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की। भारत ने तब राजकोट में इंग्लैंड को 434 रनों से रौंदा था। भारत ने 557 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में इंग्लैंड टीम 122 रनों पर सिमटी। यशस्वी जायसवाल (214) ने मैच में दोहरा शतक लगाया था।

2/5

372 रनों से हराया

टीम इंडिया को 2021 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध टेस्ट में 372 रनों से जीत नसीब हुई थी। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था। भारत ने 540 रन का लक्ष्य देने के बाद न्यूजीलैंड को 167 रन पर समेट दिया था। भारत के लिए मयंक अग्रवाल ने 150 रनों की पारी खेली थी।

3/5

337 रनों से जीता मैच

भारत ने रनों के लिहाज से तीसरी बड़ी जीत 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दर्ज की थी। भारत ने साउथ अफ्रीका को 337 रनों से हराया था। भारतीय टीम ने दिल्ली के मैदान पर 481 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम 143 ही बना सकी। अजिंक्य राहणे (127, नाबाद 100) ने दोनों पारियों में सेंचुरी ठोकी थी।

4/5

बर्मिंघम में रच नया इतिहास

शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 336 रनों से विजयी परचम फहराया। भारत ने बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले गए मैच में 608 रनों का असंभव लक्ष्य दिया था। जवाब में इंग्लैंड की टीम 68.1 ओवर में 271 रनों पर ऑलआउट हो गई। शुभमन ब्रिगेड ने नया इतिहास रचा है। यह भारत की विदेशी धरती पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। वहीं, भारत ने अपने टेस्ट इतिहास की चौथी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने बर्मिंघम में पहली बार टेस्ट मैच अपने नाम किया। शुभमन (269,161) ने बर्मिंघम में दोहरा शतक और शतक लगाया।

5/5

321 रनों से धूल चटाई

भारत ने 2016 में न्यूजीलैंड को 321 रनों से धूल चटाई थी। यह मैच इंदौर के मैदान पर आयोजित हुआ। भारतीय टीम ने 475 का टारगेट देने के बाद न्यूजीलैंड को 153 रनों पर ढेर कर दिया था। विराट कोहली (211) ने मैच में डबल सेंचुरी लगाई जबकि अजिंक्य रहाणे ने 188 और चेतेश्वर पुजारा 101 रनों की पारी खेली थी।