TOP 5 Records Rohit Sharma Can Make in IPL 2026 third one on the list will surprise you रोहित शर्मा IPL 2026 में कर सकते हैं ये 5 धांसू कारनामे, लिस्ट में तीसरा वाला तो चौंका देगा!
More
Hindi Newsफोटोखेलरोहित शर्मा IPL 2026 में कर सकते हैं ये 5 धांसू कारनामे, लिस्ट में तीसरा वाला तो चौंका देगा!

रोहित शर्मा IPL 2026 में कर सकते हैं ये 5 धांसू कारनामे, लिस्ट में तीसरा वाला तो चौंका देगा!

मुंबई इंडियंस (एमआई) रविवार (29 मार्च) को आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। मुंबई का हिस्सा रोहित शर्मा मौजूदा सीजन में पांच धांसू कारानामे अंजाम दे सकते हैं।

Md.Akram Sun, 29 March 2026 01:51 PM
1/5

7500 रन के करीब

रोहित शर्मा ने अभी तक 272 आईपीएल मैचों में 7046 रन बटोरे हैं, जिसमें 29.73 का औसत और 132.09 का स्ट्राइक रेट रहा। वह आईपीएल में 7500 रन पूरे करने से 454 रन दूर हैं। रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। उनसे आगे आरसीबी के विराट कोहली (8730) हैं।

2/5

50 फिफ्टी तक पहुंचने का मौका

मुंबई इंडियंस (एमआई) के स्टार बल्लेबाज रोहित आईपीएल में 50 अर्धशतक पूरे करने की दहलीज पर हैं। उन्हें यह कारनामा अंजाम देने के लिए सिर्फ तीन फिफ्टी की जरूरत है। 38 वर्षीय क्रिकेटर ने पिछले सीजन में चार अर्धशतकीय पारियां खेली थीं।

3/5

सीजन में बना सकते हैं 600 रन

रोहित ने अभी तक आईपीएल के एक सीजन में 600 रनों का आंकड़ा नहीं छुआ है। वह 19वें सीजन में यह कमाल करने की फिराक में होंगे। उन्होंने 500 का आंकड़ा भी केवल एक मर्तबा (2013 में 538 रन) पार किया है। रोहित को कभी ऑरेंज कैप अवॉर्ड नसीब नहीं हुआ है। आईपीएल में यह अवॉर्ड एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर को दिया जाता है।

4/5

350 सिक्स के लिए चाहिए इतने

'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित आईपीएल में 350 सिक्स कंप्लीट करने वाले दूसरे प्लेयर बन सकते हैं। उन्हें ऐसा करने के लिए 48 छक्कों की दरकार होगी। आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज गेल ने मैचों में 357 सिक्स उड़ाए। सूची में तीसरे नंबर विराट कोहली (268 मैचों में 296 छक्के) हैं।

5/5

700 चौकों से कितने दूर?

रोहित ने इंडियन प्रीमियर लीग में 640 चौके जमाए हैं। वह टूर्नामेंट में 700 चौके कंप्लीट करने वाले तीसरे बनने से 60 बाउंड्री दूर हैं। कोहली के खाते में सबसे ज्यादा चौके (776) मारने का रिकॉर्ड है। शिखर धवन (768) दूसरे स्थान पर हैं। धवन रिटायर हो चुके हैं।