Top 5 Players With Most sixes in ICC Champions Trophy Sourav Ganguly on top and Chris Gayle At Second ICC चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले टॉप-5 प्लेयर, सौरव गांगुली के आगे क्रिस गेल भी फेल
More
Hindi NewsफोटोखेलICC चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले टॉप-5 प्लेयर, सौरव गांगुली के आगे क्रिस गेल भी फेल

ICC चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले टॉप-5 प्लेयर, सौरव गांगुली के आगे क्रिस गेल भी फेल

  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले टॉप-5 प्लेयर की लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय है। सौरव गांगुली चैंपियंस ट्रॉफी के 'सिक्सर किंग' हैं।

Md.Akram Mon, 16 Dec 2024 02:58 PM
1/5

सौरव गांगुली

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के नाम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने टूर्नामेंट में 13 मैचों में 17 सिक्स जमाए।

2/5

क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिस गेल लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर रहे गेल ने चैंपियंस ट्रॉफी में 17 मैचों में 15 छक्के लगाए।

3/5

इयोन मॉर्गन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने चैंपियंस ट्रॉफी में 13 मैच खेले। उन्होंने इस दौरान 14 सिक्स ठोके।

4/5

शेन वॉटसन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर शेन वॉटसन फेहरिस्त में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में 17 मैचों में 12 सिक्स उड़ाए।

5/5

पॉल कॉलिंगवुड

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पॉल कॉलिंगवुड सूची में पांचवें पायदान पर हैं। वह चैंपियंस ट्रॉफी में 11 मैचों में उतरे और 11 छक्के जड़े।