TOP 5 Most Sixes in IPL 2026 Abhishek Sharma becomes the Sixer King SRH vs DC where is Vaibhav Sooryavanshi in the list अभिषेक शर्मा बने IPL 2026 के 'सिक्सर किंग', टॉप 5 लिस्ट में किस नंबर पर वैभव सूर्यवंशी?
More
Hindi Newsफोटोखेलअभिषेक शर्मा बने IPL 2026 के 'सिक्सर किंग', टॉप 5 लिस्ट में किस नंबर पर वैभव सूर्यवंशी?

अभिषेक शर्मा बने IPL 2026 के 'सिक्सर किंग', टॉप 5 लिस्ट में किस नंबर पर वैभव सूर्यवंशी?

सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा IPL 2026 के 'सिक्सर किंग' बन गए हैं। उन्होंने रजत पाटीदार से यह ताज छीना। देखिए, 19वें सीजन में अब तक सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले टॉप 5 प्लेयर की लिस्ट में कौन-कौन शामिल है?

Md.Akram Tue, 21 April 2026 09:24 PM
1/5

अभिषेक शर्मा बने 'सिक्सर किंग'

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 68 गेंदों में 10 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 135 रनों की पारी खेली। अभिषेक आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर बन गए हैं। वह जारी सीजन में अब तक सात मैचों में 27 छक्के लगा चुके हैं।

2/5

रजत पाटीदार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार लिस्ट में दूसरे नंबर खिसक गए हैं। उन्होंने छह मैचों में 22 सिक्स उड़ाए हैं।

3/5

प्रियांश आर्य

पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के युवा ओपनर प्रियांश आर्य ने छह मैचों में 20 छक्के मारे हैं। वह लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ सेंचुरी से चूक गए थे।

4/5

वैभव सूर्यवंशी

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी चौथे नंबर पर हैं। वह बड़े-बड़े छक्के मारने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने छह मैचों में अबतक 20 छक्के लगाए हैं।

5/5

श्रेयस अय्यर

सूची में पांचवें नंबर पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं। वह छह मुकाबलों में 14 सिक्क जड़ चुके हैं। पंजाब जारी सीजन में एकमात्र टीम है, जिसे हार का सामना नहीं करना पड़ा।