TOP 5 Most Runs in IPL openers Virat Kohli misses out on overtaking Rohit Sharma IPL 2026 Number 1 Will surprise in List IPL ओपनर्स में सबसे ज्यादा रन; टॉप 5 में रोहित को पछाड़ने से चूके कोहली, नंबर-1 करेगा हैरान
More
Hindi NewsफोटोखेलIPL ओपनर्स में सबसे ज्यादा रन; टॉप 5 में रोहित को पछाड़ने से चूके कोहली, नंबर-1 करेगा हैरान

IPL ओपनर्स में सबसे ज्यादा रन; टॉप 5 में रोहित को पछाड़ने से चूके कोहली, नंबर-1 करेगा हैरान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच आईपीएल 2026 ओपनर खेला गया। आरसीबी ने 202 रनों का टारगेट 15.4 ओवर में चेज करते हुए छह विकेट से जीत जीत दर्ज की। विराट कोहली आईपीएल ओपनर्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांच स्थान की छलांग लगाई है।

Md.Akram Sun, 29 March 2026 08:55 AM
1/5

अंबाती रायुडू

आईपीएल ओपनर्स (सीजन का पहला मैच) में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अंबाती रायुडू के नाम दर्ज है। पूर्व बल्लेबाज रायडू इंडियन प्रीमियर लीग में 9 बार सीजन के पहले मैच में खेलने उतरे और 236 रन बटोरे। वह संयुक्त रूप से आईपीएल की संयुक्त रूप से सबसे सफल टीमों- चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) का हिस्सा रहे।

2/5

अजिंक्य रहाणे

अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने चार बार आईपीएल ओपनर्स में बैटिंग करते हुए 193 रन जोड़े। वह फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान हैं। रहाणे सीएसके और एमआई समेत छह फ्रेंचाइजी से खेल चुके हैं।

3/5

रोहित शर्मा

'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने 8 मर्तबा आईपीएल ओपनर्स में बल्लेबाजी की है। उन्होंने इस दौरान 191 रन जुटाए। वह 2011 से मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे हैं। उनकी कप्तानी में एमआई ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीती। रोहित 2008 से 2010 तक डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा थे।

4/5

विराट कोहली

डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल में छह बार सीजन ओपनर में बैटिंग करके 189 रन बनाए हैं। कोहली ने आईपीएल 2026 के पहले मैच में एसआरएच के खिलाफ 38 गेंदों में नाबाद 69 रन जोड़े। उनके बल्ले से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पांच चौके और पांच सिक्स निकले। वह सिर्फ तीन रन से रोहित को पछाड़ने से चूक गए।

5/5

ब्रेंडन मैकुलम

फेहरिस्त में पांचवे पायदान पर न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर ब्रेंडन मैकुलम हैं। उन्होंने 2008 में आईपीएल के पहले सीजन के पहले मैच में 73 गेंदों में नाबाद 158 रन बटोरे थे। यह मैच केकेआर और आरसीबी के बीच हुआ था। मैकुलम तब केकेआर में थे। उन्होंने आरसीबी के विरुद्ध 10 चौके और 13 सिक्स लगाए। मैकुलम ने आईपीएल में केवल एक बार ही सीजन ओपनर में बैटिंग करने उतरे।