TOP 5 Highest Individual Scores by Indians in IPL Abhishek Sharma Narrowly Missed Creating New History IPL में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 भारतीय, अभिषेक शर्मा नया इतिहास रचने से बाल-बाल चूके
More
Hindi NewsफोटोखेलIPL में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 भारतीय, अभिषेक शर्मा नया इतिहास रचने से बाल-बाल चूके

IPL में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 भारतीय, अभिषेक शर्मा नया इतिहास रचने से बाल-बाल चूके

IPL इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों की टॉप 5 लिस्ट में अभिषेक शर्मा से लेकर मुरली विजय तक शामिल हैं। ओपनर अभिषेक सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच में नया इतिहास रचने से चूक गए।

Md.Akram Tue, 21 April 2026 10:18 PM
1/5

अभिषेक शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने मंगलवार को आईपीएल 2026 में कमाल की शतकीय पारी खेली। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 68 गेंदों में नाबाद 135 रन बनाए। उनके बल्ले से 10 चौके और 10 छक्के निकले। यह उनका आईपीएल में दूसरा शतक है। हालांकि, अभिषेक नया इतिहास रचने से बाल-बाल चूक गए। इंडियन प्रीमियर लीग में आज तक कोई भारतीय 150 का आंकड़ा नहीं छू पाया है। अभिषेक आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय प्लेयर हैं। उन्होंने पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के सामने 88 गेंदों में 141 रनों की पारी खेली।

2/5

केएल राहुल

आईपीएल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में केएल राहुल दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने आईपीएल 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विरुद्ध 69 गेंदों में नाबाद 132 रनों की पारी खेली। राहुल ने 14 चौके और सात छक्के लगाए थे। वह तब पंजाब फ्रेंचाइजी में थे। राहुल अब दिल्ली का हिस्सा हैं।

3/5

शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस (जीटी) के शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के सामने 129 रन जुटाए थे। उन्होंने 60 गेंदों की पारी में सात चौके और 10 छक्के लगाए। गिल अब जीटी के कप्तान हैं।

4/5

ऋषभ पंत

विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आईपीएल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 63 गेंदों में नाबाद 128 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने 15 चौके और सात छक्के जमाए। पंत तब दिल्ली फ्रेंचाइजी का हिस्सा था। वह फिलहाल लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान हैं।

5/5

मुरली विजय

फेहरिस्त में पांचवें नंबर पर मुरली विजय हैं। उन्होंने आईपीएल 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के विरुद्ध 127 रन बनाए थे। मुरली ने 56 गेंदों का पारी में 8 चौके और 11 सिक्स ठोके।