1/8आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर पहला छक्का जड़ते ही एक खास उपलब्धि हासिल कर ली।

सिराज की गेंद पर लगाए गए गगनचुंबी छक्के के साथ वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के मारने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने अपनी इस खास उपबल्धि से करणबीर सिंह और कीरोन पोलार्ड जैसे बड़े बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। टॉप-5 में कौन-कौन हैं, जानिए।

वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 क्रिकेट में सिर्फ 514 गेंदों का सामना करते हुए 100 छक्के जड़ दिए हैं। वे टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले नंबर पर हैं और दूसरे नंबर के बल्लेबाज से बहुत कम गेंद खेलकर यह कीर्तिमान स्थापित किया है।

मेंस टी-20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में या सबसे तेज 100 छक्के जड़ने के मामले में करणबीर सिंह दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 813 गेंदों का सामना करते हुए यह खास उपबल्धि हासिल की थी। करणबीर सिंह ऑस्ट्रिया की राष्ट्रीय टीम के आक्रामक बल्लेबाज हैं।

इस सूची में तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के जाने माने क्रिकेटर कीरोन पोलार्ड का नाम तीसरे स्थान पर है, जिन्होंने 843 गेंदों का सामना करते हुए यह खास उपलब्धि हासिल की थी। वे वैभव सूर्यवंशी से बहुत पीछे नजर आते हैं। एक तरफ जहां वैभव ने सिर्फ 514 गेंदों में 100 छक्के जड़े हैं, वहीं, पोलार्ड ने 843 गेंदों में यह कारनामा किया था।

इस सूची में वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड जो फिलहाल आरसीबी की टीम का हिस्सा हैं, तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 845 गेंदों का सामना करते हुए 100 छक्के जड़ने का काम किया था।

श्रीलंकाई क्रिकेटर सीक्कुगे प्रसन्ना इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने लंका प्रीमियर लीग से लेकर पाकिस्तान सुपर लीग तक कई मैच खेले हैं। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 850 गेंदों का सामना करते हुए 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड स्थापित किया था।

कुल मिलाकर, टॉप-5 की लिस्ट और आंकड़े देखने पर समझ आता है कि वैभव सूर्यवंशी जैसा आक्रामक बल्लेबाज अभी तक टी-20 क्रिकेट के शुरुआती फेज में नहीं देखने को मिला है। केवल 15 साल की उम्र में उन्होंने तांडव मचा रखा है और बड़े- बड़े क्रिकेटरों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर रहे हैं।
