1/8ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड इस लिस्ट में 10वें पायदान पर हैं। उन्होंने 2025 में खेले 5 मैचों में 15.59 की औसत के साथ 27 विकेट चटकाए हैं।

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स 29 विकेट के साथ लिस्ट में संयुक्त रूप से 8वें पायदान पर हैं। उनके साथ इस पायदान को ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर नाथन लायन शेयर कर रहे हैं।

पाकिस्तान के स्पिनर नोमान अली और साउथ अफ्रीका के साइमन हार्मर 30-30 विकेट के साथ लिस्ट में 6ठे नंबर पर हैं। हार्मर ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लाजवाब गेंदबाजी की थी।

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 2025 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में हैं। वह 31 विकेट के साथ लिस्ट में 5वें पायदान पर हैं।

बांग्लादेश के स्पिनर ताइजुल इस्लाम इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह के ऊपर चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने इस साल टेस्ट क्रिकेट में 33 विकेट लिए हैं।

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी का नाम भी इस लिस्ट में मौजूद हैं। वह उन टॉप-3 गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने 2025 में 40 से अधिक टेस्ट विकेट चटकाए हैं। मुजरबानी ने इस साल 42 शिकार किए हैं।

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस साल सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। सिराज ने 2025 में कुल 43 टेस्ट विकेट लिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले पायदान पर हैं। एडिलेड टेस्ट में 4 विकेट लेकर वह इस साल 50 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 2025 में 51 विकेट चटकाए हैं। अभी ऑस्ट्रेलिया को इस साल बॉक्सिंग डे टेस्ट और खेलना है।
