Ruturaj Gaikwad equals Gambhir Dravid record see list of Indian batsmen with most centuries in List A cricket रुतुराज गायकवाड़ ने की गंभीर-द्रविड़ के शतकों की बराबरी, देखिए लिस्ट-ए में सर्वाधिक सेंचुरी जड़ने वाले भारतीय बैटर्स
More
Hindi Newsफोटोखेलरुतुराज गायकवाड़ ने की गंभीर-द्रविड़ के शतकों की बराबरी, देखिए लिस्ट-ए में सर्वाधिक सेंचुरी जड़ने वाले भारतीय बैटर्स

रुतुराज गायकवाड़ ने की गंभीर-द्रविड़ के शतकों की बराबरी, देखिए लिस्ट-ए में सर्वाधिक सेंचुरी जड़ने वाले भारतीय बैटर्स

भारत ए और श्रीलंका ए के खिलाफ खेले जा रहे वनडे मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतक जड़ते हुए 101 रनों की पारी खेली है। इस खास पारी के साथ वे लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों की एलीट फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं। देखिए पूरी सूची।

Vimlesh Kumar BhurtiyaTue, 9 June 2026 04:26 PM
1/6

लिस्ट-ए में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले बैटर

भारत ए और श्रीलंका ए के खिलाफ खेले जा रहे वनडे मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतक जड़ते हुए 101 रनों की पारी खेली है। इस खास पारी के साथ वे लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों की एलीट फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं। बता दें कि लिस्ट ए क्रिकेट में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय 40 से 60 ओवर के बीच के वनडे फॉर्मेट मैच शामिल होते हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय ए टीमों के रिकॉर्ड भी जोड़े जाते हैं।

2/6

सचिन तेंदुलकर नंबर 1 पर

लिस्ट ए क्रिेकट में भारत के लिए सर्वाधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 60 शतक लिस्ट में लगाए हैं और टॉप पर बने हुए हैं।

3/6

विराट कोहली दूसरे स्थान पर

इस सूची में विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं। किंग कोहली ने लिस्ट ए क्रिकेट में कुल 59 शतक लगाए हैं।

4/6

रोहित शर्मा और सौरव गांगुली तीन-चार पर

सूची में 37 शतकों के साथ रोहित शर्मा तीसरे, जबकि 31 शतकों के साथ सौरव गांगुली चौथे स्थान पर हैं।

5/6

शिखर धवन पांचवें स्थान पर

शिखर धवन लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में कुल 30 शतक लगाए हैं।

6/6

रुतुराज गायकवाड़

अब रुतुराज गायकवाड़ ने आज के मैच में शतक लगाने के साथ ही गौतम गंभीर की बराबरी कर ली है। गंभीर ने अपने करियर में लिस्ट ए क्रिकेट में कुल 21 शतक लगाए थे। अब रुतुराज गायकवाड़ ने भी 21 शतक लगा दिए हैं। दोनों खिलाड़ी लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से 6वें स्थान पर हैं। राहुल द्रविड़ भी 21 शतकों के साथ इसी स्थान पर हैं।