1/10IPL 2026 के 64वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

मंगलवार, 19 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 220 रनों का विशाल स्कोर बनाया और 221 रनों का लक्ष्य राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा।

राजस्थान रॉयल्स ने इस विशाल लक्ष्य को वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरैल की दमदार पारी की बदौलत 19.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।

जयपुर में खेले गए इस मुकाबले में एक बार फिर वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी का तांडव देखने को मिला।

कल खेले गए इस मुकाबले में सूर्यवंशी ने 38 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली। वे शतक से चूक गए लेकिन टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सभी गेंदबाजों को रडार पर लिया और जमकर चौके-छक्के बरसाए।

सूर्यवंशी ने इस मैच में एक दो नहीं बल्कि 10 गगनचुंबी छक्के लगाए और 7 चौके भी जड़े। उनके कई शॉट बेहद आकर्षक थे।

राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो के इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 244.74 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की।

वैभव ने मैच के दौरान जब ताबड़तोड़ शॉट्स खेले तो कई तस्वीरें ऐसी आईं जिसे पिक ऑफ द डे के लिए पिक किया जा सकता है।

सूर्यवंशी ने जयपुर में धमाल मचाते हुए ऐसे चौके- छक्के बरसाए कि बैटिंग के दौरान उनका स्वैग तस्वीरों में साफ दिखा।
