1/7आईपीएल 2026 के 64वें मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और 38 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली।

वे अपनी इस पारी के दौरान शतक से चूक गए, लेकिन आउट होने से पहले 10 छक्के और 7 चौके जड़े।

हालांकि, शतक से पहले छक्का जड़ने के प्रयास में आउट होने के बाद वैभव सूर्यवंशी इमोशनल हो गए।

आउट होने के बाद उनकी आंखों से मानों आंसू निकलने वाले हैं। वे बहुत दुखी नजर आए।

वैभव सूर्यवंशी गेंदबाजों की इतनी पिटाई करने के बाद भी इमोशनल नजर आए, जिसकी तस्वीरें हर जगह वायरल हैं।

लोग वैभव सूर्यवंशी के इस दुख पर भी मीम बना रहे हैं और लिख रहे हैं क्या इंसान है यार पहले गेंदबाजों को इतना मारता है और फिर इमोशनल भी कर देता है।

बता दें कि मंगलवार को राजस्थान और लखनऊ के बीच खेले गए अहम मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी दमदार पारी से टीम को जीत दिलाई। पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ 221 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे वैभव और जुरैल की पारी की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने 19.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।
