Rohit Sharma leads the list for Most runs against KKR IPL 2026 Broke David Warner Record Where does Virat Kohli in Top 5 रोहित शर्मा KKR के खिलाफ बने 'रन किंग', तोड़ा वॉर्नर का रिकॉर्ड; टॉप 5 में कोहली किस नंबर पर?
More
Hindi Newsफोटोखेलरोहित शर्मा KKR के खिलाफ बने 'रन किंग', तोड़ा वॉर्नर का रिकॉर्ड; टॉप 5 में कोहली किस नंबर पर?

रोहित शर्मा KKR के खिलाफ बने 'रन किंग', तोड़ा वॉर्नर का रिकॉर्ड; टॉप 5 में कोहली किस नंबर पर?

मुंबई इंडियंस (एमआई) ने आईपीएल 2026 में जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया है। एमआई ने वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से शिकस्त दी। केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

Md.Akram Mon, 30 March 2026 08:45 AM
1/5

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस (एमआई) का हिस्सा रोहित शर्मा आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके खाते में फिलहाल 1161 रन हैं। वह डेविड वॉर्नर को पछाड़कर 'रन किंग' बने हैं। रोहित ने आईपीएल 2026 में केकेआर के खिलाफ 38 गेंदों में 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 78 रनों की पारी खेली। मुंबई ने 221 का टारगेट चेज करते हुए छह विकेट से जीत हासिल की।

2/5

डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर ने केकेआर के विरुद्ध 1093 रन जुटाए। वह अब आईपीएल में नहीं खेलते हैं। वॉर्नर दो फ्रेंचाइजी- सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) में रहे।

3/5

विराट कोहली

लिस्ट में तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैं। वह केकेआर के सामने 1021 रन बना चुके हैं। कोहली मौजूदा सीजन में वॉर्नर से आगे निकल सकते हैं। आरसीबी और केकेआर की 13 मई को रायपुर में टक्कर होगी।

4/5

शिखर धवन

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 907 रन बटोरे। वह आईपीएल में आखिरी बार 2024 में खेले थे। धवन पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स समेत पांच टीमों में रहे।

5/5

सुरेश रैना

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना फेहरिस्त में पांचवे पायदान पर हैं। 'मिस्टर आईपीएल' के नाम से मशहूर रहे रैना ने केकेआर के विरुद्ध 829 रन जुटाए। वह 2021 में आखिरी आईपीएल मैच खेला था।