1/8रविवार, 26 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रिंकू सिंह की फ्यूचर वाइफ सासंद प्रिया सरोज भी मैच देखने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने केकेआर की टीम का झंटा स्टेडियम में लहराया। सोशल मीडिया पर खास कैप्शन लिखा। उनकी क्यूट तस्वीरें वायरल हो गईं।

केकेआर की जीत के हीरो रहे रिंकू सिंह के लिए इस मैच में लेडी लक ने काम किया और प्रिया सरोज की मौजूदगी में उन्होंने शानदार कैच पकड़े और टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेली।

रिंकू सिंह के लिए चीयर करने पहुंचीं सांसद और उनकी फ्यूचर वाइफ प्रिया सरोज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। इन तस्वीरों में भारतीय लिबास में बेहद सिंपल नजर आईं। उनकी तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

प्रिया सरोज ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें साझा कीं और केकेआर को चीयर करते हुए कैप्शन में लिखा- करबो-लरबो-जीतबो। इस दौरान उन्होंने केकेआर का झंडा भी लहराया।

बता दें कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई जून 2025 में हो गई है। हाल ही में रिंकू सिंह के पिता के देहांत के बाद अब तक इन दोनों ने शादी नहीं की है, लेकिन एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं और खुलकर प्यार का इजहार करते हैं। वे अक्सर रिंकू सिंह की नेट प्रैक्टिस देखने भी जाती हैं। प्रिया सरोज उत्तरप्रदेश के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की लोकसभा सांसद हैं।

आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में KKR ने इस सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। लखनऊ सुपर जायंट्स को तीन बार की चैंपियन टीम ने सुपर ओवर में हराया। दोनों ही टीमों ने 155 रनों का स्कोर बनाया, जिसका फैसला सुपर ओवर में हुआ और केकेआर ने जीत दर्ज की।

इस मैच में केकेआर की टीम बेहद नाजुक स्थिति में थी और 73 रन पर 6 विकेट गिर गए तब रिंकू सिंह ने पारी को संभाला और टीम के स्कोर को 155 तक पहुंचाया। रिंकू ने इस मैच में 51 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 83 रनों की पारी खेली। उन्होंने आखिरी ओवर में दिग्वेश राठी को लगातार चार छक्के जड़े।

रिंकू सिंह ने मैच टाइ होने के बाद सुपर ओवर में भी अपना जलवा दिखाया और जहां टीम को 6 गेंदों में 2 रन की दरकार थी पहली ही गेंद पर चौका जड़कर मैच खत्म किया। इसके अलावा उन्होंने पांच शानदार कैच भी पकड़े। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
