1/7आईपीएल 2026 में अब तक 42 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस सीजन गेंदबाजों के बजाय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है। ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं किन गेंदबाजों ने इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के खाए हैं।

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले नंबर पर गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कंगिसो रबाडा है। उन्होंने अब तक अपनी गेंदबाजी में हर 11वीं गेंद पर छक्के खाए हैं। उन्होंने अब तक इस सीजन कुल 19 छक्के खाए हैं, जो किसी भी गेंदबाज के ऊपर लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं।

इस सूची में दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के दिग्गज स्पिनर कुलदीप यादव हैं। उन्होंने अब तक हर 8.1वीं गेंद पर छक्का खाया है। कुलदीप यादव ने इस सीजन अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 17 छक्के खा चुके हैं।

इस आईपीएल सीजन में 42 मैचों के बाद सर्वाधिक छक्के खाने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक प्रति 10.4 गेंदों में सिक्स कंसीड किया है। उन्होंने इस सीजन कुल 17 छक्के खाए हैं।

गुजरात टाइटंस के स्पिन गेंदबाज राशिद खान 12.4 गेंद प्रति सिक्स की औसत के साथ कुल 16 छक्के खा चुके हैं और कुल 16 छक्के खाए हैं। वे इस सीजन अब तक सर्वाधिक छक्के खाने वाले गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं।

लिस्ट में आरसीबी के पांचवें गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने हर 6 गेंद में छक्का काया है। उन्होंने अब तक कुल 16 छक्के कंसीड किए हैं और पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

15 छक्कों के साथ गुजरात टाइटंस के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा सूची में 6वें स्थान पर हैं। उन्होंने प्रति 10.4 गेंद में छक्का खाया है और इस सीजन कुल 15 छक्के कंसीड किए हैं।
