1/7आईपीएल 2026 के 43वें मैच में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लोकेश राहुल ने 40 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 75 रनों की पारी खेली थी। इस पारी के साथ उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

इस प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड के साथ लोकेश राहुल आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द अवार्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों में पांचवें स्थान पर आ गए हैं। वे उस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा शामिल हैं।

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने आईपीएल के अपने अब तक के करियर में कुल 21 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है।

क्रिकेट की दुनिया के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने आईपीएल के इतिहास में कुल 20 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है और इसके साथ लीग में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों में रोहित शर्मा के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द अवार्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में महेंद्र सिंह धोनी तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अपने अब तक के करियर में कुल 18 बार यह अवार्ड अपने नाम किया है।

हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। वे इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 17 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता है।

अब लोकेश राहुल आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द अवार्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में 17 प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
